एमएनआईटी परिसर सहित पांच इलाके में हुआ सर्वे, 6474 की स्क्रीनिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार को शहर के पांच इलाकों में सर्वे और स्क्रीनिंग अभियान चलाया गया। इसमें कुल 6474 लोगों की स्क्रीनिंग की गई जबकि 1355 घरों का सर्वे किया गया। सर्वे अभियान में कुल 41 टीमों को लगाया गया था। सर्वे अभियान पॉजिटिव आए व्यक्ति के घर से 250 वर्ग मीटर के इलाके में चलाया जा रहा है।
सर्वे अभियान के नोडल ऑफिसर डॉ. सत्येंद्र राय ने बताया कि रविवार को सर्वे अभियान इलाहाबाद विश्वविद्यालय के लाब्रेरियन के एमएनएनआईटी परिसर स्थित आवास के आसपास, टैगौर टाउन में प्रोफेसर के आवास के आसपास, एसीएमओ के शिवकुटी, राजापुर, सिविल लाइंस लोहिया मार्ग में चलाया गया है। उन्होंने बताया कि सर्वे सोमवार को भी चलेगा। एरिया पूरा करने के बाद ही समाप्त किया जाएगा।
सर्वे अभियान मंगलवार से
शहरी इलाके में लगातार बढ़ रहे मामले को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की ओर से रविवार से शुरू होने वाला सर्वे अभियान मंगलवार से चलेगा। कुछ दिक्कतों की वजह से इसे आज से शुरू नहीं किया जा सका। डॉ. सत्येंद्र राय ने बताया कि सर्वे के दौरान मरीजों का विवरण तैयार करने वाला प्रोफार्मा ही आज आया है। कल इसे आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांटा जाएगा। इसके बाद मंगलवार से यह अभियान शुरू हो सकेगा।