फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Student kidnapped, taken around for 5 kms, ransom demanded at gunpoint

Prayagraj News : छात्र का अपहरण कर पांच किलोमीटर तक घुमाया, तमंचा सटाकर मांगी फिरौती

Mon, 21 Jul 2025 10:00 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 21 Jul 2025 10:00 PM IST
सार

कर्नलगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र का अपहरण कर पांच किलोमीटर तक घुमाने और फिर तमंचा सटाकर गहने व 10 हजार की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Prayagraj News: Student kidnapped, taken around for 5 kms, ransom demanded at gunpoint
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

कर्नलगंज थाना क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र का अपहरण कर पांच किलोमीटर तक घुमाने और फिर तमंचा सटाकर गहने व 10 हजार की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्र के पिता का झगड़ा होने के बाद उनको चोट लगने का झांसा देकर आरोपियों ने अपने गाड़ी में बिठाकर वारदात को अंजाम दिया। कर्नलगंज पुलिस ने चार नाबालिग के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन

छोटा बघाड़ा पाल चौराहा के रहने वाले जसवंत पटेल ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा यश कुमार पटेल का अपहरण कर लिया गया। आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे उसके साथ पढ़ने वाले चार लड़के घर आए। इसमें दो लड़के लाल रंग की स्कूटी और दो पल्सर बाइक पर सवार थे। घर आते ही बेटे से बोला कि तुम्हारे पिता का झगड़ा हो गया है वह घायल है। यह बात सुनकर वह शन्न रह गया और बोला कि अपनी गाड़ी से साथ चल रहा हूं। लेकिन उक्त लड़कों ने जबरन बेटे को अपनी ही गाड़ी में बिठा लिया और बाबा चौराहे से कछार के तरफ ले गए।

विज्ञापन


बेटे के पूछने पर उक्त लोगों ने कहा कि तुम्हारे पिता ओम नगर में होंगे। विरोध करने पर पीछे बैठे युवक ने तमंचा सटाकर बोला कि चुपचाप बैठे रहो नहीं तो अंजाम बुरा होगा। आरोप है कि उसे कछार के नजदीक सुनसान इलाके में ले जाकर पिटाई कर दी और कहा कि घर से 10 हजार रुपये मंगा लो। विरोध करने पर हवा में फायर कर धमकी दी कि अगर रुपये नहीं आए तो मार दिए जाओगे। इसपर बेटे ने कहा कि घर पर कोई नहीं है। घर चलो गहने और रुपये दे दूंगा। आरोप है कि उक्त लोगों ने मोबाइल फोन भी छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

किरायेदार को देखकर आरोपी मौके से भागे

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि घर आते ही बेटे से बोले कि जल्दी रुपये और गहने लेकर आओ। अंदर जाते ही मामा के लड़के शिवम सिंह से सारी बताई तो मामले की सूचना डायल-112 पर दी गई। जिसके बाद किरायेदार एकत्र होकर बाहर आए तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। वहीं, पुलिस को दिए बयान में पीड़ित ने बताया कि वह सभी आरोपियों को जानता है और वह लोग नेवादा अशोक नगर, हासिमपुर, राजा तालाब वाराणसी के रहने वाले हैं। इस संबंध में कर्नलगंज थाना प्रभारी प्रदीप कुरार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्जकर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed