{"_id":"5f231ef28ebc3e63af6cb708","slug":"prayagraj-news-report-of-eminent-neuro-surgeon-dr-karthikeya-negative-discharged-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जाने माने न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय की रिपोर्ट निगेटिव, अस्पताल से छुट्टी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जाने माने न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय की रिपोर्ट निगेटिव, अस्पताल से छुट्टी
Fri, 31 Jul 2020 12:56 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 31 Jul 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: dr. kartikeya sharma
- फोटो : prayagraj
न्यूरो सर्जन डॉ. कार्तिकेय शर्मा की कोविड रिपोर्ट बृहस्पतिवार को निगेटिव आई। इसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वह फालोअप के लिए रविवार तक दिल्ली में ही रहेंगे। वहीं जिले में 37 लोगों ने कोरोना को मात दी। उन्हें कोविड अस्पतालों और कोविड सेंटरों से जिस्चार्ज कर घर भेजा गया।
विज्ञापन
डॉ. कार्तिकेय शर्मा में खुद को कोरोना मुक्त बताते हुए अपनी फिक्र कर कुशल पूछने वालों के प्रति आभार जताया है। उन्होंने बताया कि वह रविवार तक दिल्ली में फिर प्रयागराज खुद की गाड़ी से आएंगे।
विज्ञापन
सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेयी के मुताबिक बृहस्पतिवार को अस्पतालों से डिस्चार्ज 37 संक्रमण मुक्त लोगों में कोविड एल-1 चिकित्सालय कोटवा बनी से दो, एल-1 चिकित्सालय कालिंदीपुरम से सर्वाधिक 19, एल-2 बेली अस्पताल से छह और एल-3 चिकित्सालय एसआरएन से दस लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
विज्ञापन