{"_id":"5ef36bf13b3acc06e11753e1","slug":"prayagraj-news-public-information-and-assistant-officer-posted","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन सूचना एवं सहायक अधिकारियों की हुई तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन सूचना एवं सहायक अधिकारियों की हुई तैनाती
Wed, 24 Jun 2020 09:50 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 24 Jun 2020 09:50 PM IST
विज्ञापन
rti
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूचना का अधिकार अधिनियम (आरटीआई) के तहत किसी जानकारी के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसी क्रम में शासन के निर्देश पर जिला स्तर पर नोडल अधिकारी, जन सूचना अधिकारियों एवं सहायक अधिकारियों की नियुक्ति कर दी गई है। डीएम अपीलीय अधिकारी होंगे। वहीं एडीएम वित्त एवं राजस्व मार्तंड प्रताप सिंह नोडल बनाए गए हैं। तहसीलों में एसडीएम अपीलीय अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
केंद्र की तर्ज पर प्रदेश में भी सूचना प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। पहले चरण में सचिवालय स्तर पर पोर्टल तैयार हो गया है। आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। दूसरे चरण में मंडल, जिला स्तर पर ऑनलाइन की प्रक्रिया लागू की जाएगी। इसी क्रम में डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने जन सूचना अधिकारियों की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
वह खुद जिला मुख्यालय पर अपीलीय अधिकारी होंगे। कार्य क्षेत्र के अनुसार सभी एडीएम, सीआरओ, सिटी मजिस्ट्रेट, एसीएम जन सूचना अधिकारी बनाए गए हैं। सहायक जन सूचना अधिकारी अनुभाग के वरिष्ठ पटल सहायक होंगे। वहीं तहसीलों में एसडीएम अपीलीय अधिकारी होंगे। तहसीलदार जन सूचना अधिकारी बनाए गए हैं, नायब तहसीलदार सहायक जन सूचना अधिकारी होंगे।
विज्ञापन
दीक्षा एप से जुड़ेंगे परिषद के सभी शिक्षक
परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई की कवायद तेज कर दी गई है। इसके तहत सभी अध्यापकों का दीक्षा एप पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। अध्यापकों को उनके द्वारा किए गए शिक्षण कार्यों का विवरण भी एप देना है। यह प्रक्रिया जून में पूरी होनी है। रजिस्ट्रेशन न कराने पर शिक्षक के साथ बीएसए पर भी कार्रवाई की जाएगी।
मंडलायुक्त आर. रमेश कुमार ने बुधवार को मिशन प्ररेणा की ई-पाठशाला योजना की समीक्षा की। उन्होंने दीक्षा एप पर शिक्षकों के रजिस्ट्रेशन तथा ऑनलाइन शिक्षा की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की। इसी क्रम में मंडलायुक्त ने शिक्षा की गुणवत्ता, आपरेशन कायाकल्प के तहत प्राथमिक विद्यालयों में हो रहे विकास कार्यों, मिड-डे मिल आदि योजनाओं की भी समीक्षा की।
मंडलायुक्त ने स्कूल परिसर में लगे पेड़ों के चारों तरफ चबूतरा बनवाने तथा विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेलों के आयोजन की व्यवस्था करने का भी निर्देश दिया। बैठक में बेसिक शिक्षा विभाग के अफसर और शिक्षक मौजूद रहे।