फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prayagraj News: प्रयागराज में बालसन चौराहे पर प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प, पथराव-लाठीचार्ज के बाद जमकर बवाल

Thu, 17 Sep 2020 08:25 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Sep 2020 08:25 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Protesters clash with police at Balsan intersection in Prayagraj, fiercely followed by stone
prayagraj news : बालसन चौराहे पर बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक करते प्रदर्शनकारी। - फोटो : prayagraj

बेरोजगारी के मुद्दे समेत अन्य मांगों को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान जमकर हंगामा हुआ। बालसन चौराहे पर जुटे प्रदर्शनकारियों की पुलिस से झड़प हो गई। भीड़ में शामिल कुछ लोगों ने पथराव किया जिसके बाद पुलिस की ओर से भी लाठीचार्ज किया गया। इससे वहां भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके से 15 लोगों को हिरासत में ले लिया। अफसरों ने बताया कि मामले में 15 नामजद व 250-300 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर रिर्पोर्ट लिखी जा रही है। 

Prayagraj News: Protesters clash with police at Balsan intersection in Prayagraj, fiercely followed by stone
prayagraj news : बालसन चौराहे पर बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक करते प्रदर्शनकारी। - फोटो : prayagraj

बालसन चौराहे पर युवा मंचके बैनर तले बड़ी संख्या में सुबह 11 बजे से ही युवाओं का जुटना शुरू हो गया था। दोपहर एक बजते-बजते यहां 500-600 प्रदर्शनकारी पहुंच चुके थे। सभी सरकार केख्खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उनकी मांग थी कि पांच साल तक संविदा पर नियुक्ति के प्रस्ताव की खबरों पर सरकार स्थित स्पष्ट करे। साथ ही अगर इनमें सच्चाई है तो मुख्यमंत्री स्वयं इसे वापस लेने का एलान करें। इसके अलावा लंबित भर्तियों को पूरा करने व नई भर्तियां निकालने की भी मांग युवा कर रहे थे।

Prayagraj News: Protesters clash with police at Balsan intersection in Prayagraj, fiercely followed by stone
prayagraj news : बालसन चौराहे पर बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक करते प्रदर्शनकारी। - फोटो : prayagraj

बड़ी संख्या में जमावड़े की खबर मिलने के साथ ही पूरा इलाका छावनी में तब्दील कर दिया गया था। एसपी सिटी कई थानों की फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद एडीएम सिटी अशोक कनौजिया भी आ गए। प्रदर्शनकारियों की बात सुनने के बाद एडीएम सिटी ने उनसे ज्ञापन प्राप्त किया। इसके बाद सभी को वापस जाने को कहा गया। बात यहीं से बिगडनी शुरू हुई। ज्ञापन देने के बाद बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी तो लौट गए लेकिन 100-150 युवाओं का समूह पार्क में ही जुटा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Prayagraj News: Protesters clash with police at Balsan intersection in Prayagraj, fiercely followed by stone
prayagraj news : बालसन चौराहे पर बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक करते प्रदर्शनकारी। - फोटो : prayagraj

पुलिस व प्रशासनिक अफसरों का कहना था कि ज्ञापन देने के बाद वहां रुकने का कोई औचित्य नहीं है लेकिन प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं हुए। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जबरन हटाना शुरू किया। जिसे लेकर नोकझोंक होने लगी। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को जबरन पार्क से हटाकर वापस भेजना शुरू ही किया था कि पूर्व सांसद के आवास के सामने पहुंचकर कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने भी लाठीचार्ज कर दिया।

इस दौरान जो पकड़ में आया,ख्उसे जमकर पीटा गया। कुछ लोग चोटिल भी हुए। लाठीचार्ज के बाद अन्य तो भाग निकले लेकिन मौके से 15 लोग हिरासत में ले लिए गए। जिसके बाद उन्हें थाने लाया गया। देर शात तक मामले में एफआईआर नहीं दर्ज हो सकी थी। 

  • ज्ञापन देने के बाद जाने को कहा गया जिस पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर ईट-पत्थर से हमला शुरू कर दिया। मौके से 15 लोगों को हिरासत में लिया गया है। इन्हें नामजद करते हुए 250-300 अज्ञात के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। -दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी 
विज्ञापन
Prayagraj News: Protesters clash with police at Balsan intersection in Prayagraj, fiercely followed by stone
prayagraj news : बालसन चौराहे पर बेरोजगारी सहित कई मुद्दों को लेकर प्रदर्शन के दौरान पुलिस से नोकझोंक करते प्रदर्शनकारी। - फोटो : prayagraj

रोडवेज बस पर पथराव, अज्ञात में मुकदमा

बालसन चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान हुए हंगामे के बाद लल्लाचुंगी चौराहे पर रोडवेज बस पर भी कुछ लोगों ने पत्थर फेंके। लाठीचार्ज के बाद भगदड़ मचने पर कुछ प्रदर्शनकारी पार्वती अस्पताल व जार्जटाउन थाने वाली सडक़ पर भागे तो कई आनंद भवन की ओर भागने लगे। जिसके बाद पुलिस की टीमें उनकी पीछे दौड़ीं। पीछा करते हुए पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को काफी दूर तक खदेडक़र लौटने लगी तभी लल्ला चुंगी से गुजर रही एक रोडवेज बस पर पत्थर फेंके गए। गनीमत रही कि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ। पुलिस अफसरों ने बताया कि अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज से हमलावरों की पहचान की कोशिश की जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed