{"_id":"63b06c251197f83029754cca","slug":"prayagraj-news-prayagraj-arrived-at-12-noon-gorakhpur-flight-was-canceled","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : दोपहर 12 बजे आई प्रयागराज, निरस्त रही गोरखपुर फ्लाइट, परेशान हुए यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : दोपहर 12 बजे आई प्रयागराज, निरस्त रही गोरखपुर फ्लाइट, परेशान हुए यात्री
Sat, 31 Dec 2022 10:36 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 31 Dec 2022 10:36 PM IST
सार
दिल्ली, एनसीआर और पश्चिमी यूपी में पड़ रहे कोहरे की वजह से प्रयागराज आने वाली ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। शनिवार को प्रयागराज आने वाली तमाम ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। इस दौरान वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस दोपहर 12 बजे के आसपास जंक्शन पहुंची।
विज्ञापन
Prayagraj News : जंक्शन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली, एनसीआर और पश्चिमी यूपी में पड़ रहे कोहरे की वजह से प्रयागराज आने वाली ट्रेनों का संचालन गड़बड़ा गया है। शनिवार को प्रयागराज आने वाली तमाम ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। इस दौरान वीआईपी ट्रेन प्रयागराज एक्सप्रेस दोपहर 12 बजे के आसपास जंक्शन पहुंची। वहीं हमसफर एक्सप्रेस भी 12 बजे के बाद जंक्शन पहुंच सकी। छह घंटे से ज्यादा विलंब से आने की वजह से यात्रियों को भी काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
वहीं दूसरी ओर दृश्यता ठीक न होने की वजह से शुक्रवार को प्रयागराज आने वाली इंडिगो की उड़ान दोनों ओर से निरस्त रही। सुबह भुवनेश्वर, लखनऊ उड़ान भी विलंब से आई। इस दौरान साल के आखिरी दिन कुल 20 विमानों से 1496 यात्रियों की आवाजाही हुई।
विज्ञापन
उधर प्रयागराज जंक्शन पर सुबह के समय आने वाली तमाम ट्रेनें दोपहर में आईं। रीवा एक्सप्रेस छह घंटे, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5.40 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट 5.45 घंटे, देहरादून-सूबेदारगंज एक्सप्रेस 4.50 घंटे, हमसफर एक्सप्रेस 5.45 घंटे, प्रयागराज एक्सप्रेस पांच घंटे, संगम एक्सप्रेस 2.20 घंटे तक विलंबित रही।
विज्ञापन