फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News : Phaphamau bridge will be closed from 9 for repairs, Sahasan route will be the alternative

Prayagraj News : मरम्मत के लिए नौ से बंद हो जाएगा फाफामऊ का पुल, सहसाें मार्ग होगा विकल्प, 15 दिन चलेगा मरम्मत

Sun, 07 Sep 2025 04:49 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 04:49 PM IST
सार

फाफामऊ स्थित चंद्रशेखर आजाद पुल को नौ सितंबर से 15 दिन तक मरम्मत के लिए बंद किया जाएगा। शनिवार को इसपर प्रशासन की मुहर लग गई। पुल पर 23 सितंबर तक यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन
Prayagraj News : Phaphamau bridge will be closed from 9 for repairs, Sahasan route will be the alternative
फाफामऊ ब्रिज। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

फाफामऊ स्थित चंद्रशेखर आजाद पुल को नौ सितंबर से 15 दिन तक मरम्मत के लिए बंद किया जाएगा। शनिवार को इसपर प्रशासन की मुहर लग गई। पुल पर 23 सितंबर तक यातायात पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। विकल्प के तौर पर सहसों मार्ग उपलब्ध रहेगा।

विज्ञापन

त्योहारी सीजन के बावजूद पुल की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। हर दो से तीन साल में पुल की मरम्मत जरूरी है। इसकी मरम्मत इसी साल के शुरुआत में होनी थी लेकिन महाकुंभ की वजह से इसे बंद नहीं किया जा सका।

विज्ञापन

पुल के सात एक्सपेंशन जॉइंट पूरी तरह से खराब हो चुके हैं और बेयरिंग भी बदली जानी है। ऐसे में पुल की मरम्मत बेहद जरूरी हो गई है। इसके मद्देनजर प्रशासन ने मरम्मत के लिए पुल को 15 दिन के लिए बंद करने की मंजूरी दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन के लिए पुल पर यातायात बंद किया जाएगा ताकि पुल की मरम्मत का कार्य हो सके। पुल की मौजूदा स्थित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी

 

इस संबंध में कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। अगर आदेश मिलेगा तो इसका पालन किया जाएगा। साथ ही रूट डायवर्जन की भी तैयारी की जाएगी। - अमित कुमार, यातायात प्रभारी

 

फिलहाल इस तरह का कोई भी आदेश नहीं आया है। पुल को मरम्मत के लिए बंद करने के लिए मांग की गई थी। जिसमे नौ तारीख से 15 दिनों के लिए बंद होना था। आगर ऐसा कोई आदेश आता है ता निर्धारित समय पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - आरपी सिंह, अधिशाषी अभियंता, लोक निर्माण विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed