फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Operation Hospital Seal of Private Hospital, Five People Quarantine

Prayagraj News: प्राइवेट हॉस्पिटल का ऑपरेशन थिएटर सील, पांच लोग क्वारंटीन 

Tue, 26 May 2020 12:52 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 26 May 2020 12:52 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Operation Hospital Seal of Private Hospital, Five People Quarantine
सांकेतिक तस्वीर
प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित प्राइवेट अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव युवती का ऑपरेशन करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोटिस जारी कर ऑपरेशन थिएटर को सैनिटाइज कराने के साथ ही सील कर दिया गया है।
विज्ञापन


इसके साथ ही युवती के ऑपरेशन में शामिल पांच लोगों को क्वारंटीन किया गया है। अस्पताल के संचालक ने कहा कि युवती का ऑपरेशन करना जरूरी था। उसमें लक्षण नहीं नजर आ रहे थे। एहतियातन उसकी जांच कराई गई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिस ऑपरेशन थिएटर में महिला का ऑपरेशन हुआ उसे सैनिटाइज कराया गया और उसे सील कर दिया गया।  उधर, सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने कहा कि अस्पताल को नोटिस जारी किया गया है और वहां टीम भेजकर जरूरी कार्रवाई कराई गई है। 
विज्ञापन

 

बिना अनुमति कोरोना जांच करने वाला कोर डायग्नोस्टिक सेंटर सील

सिविल लाइंस स्थित निजी अस्पताल में प्रसव कराने वाली कमलानगर की युवती में कोरोना की पॉजिटिव रिपोर्ट देने वाला कोर डायग्नोस्टिक प्राइवेट लिमिटेड सेंटर सोमवार को सील कर दिया गया। सील करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से नोडल अधिकारी पंजीकरण डॉ. तीरथ लाल की अगुवाई में एक टीम गई थी। सीएमओ मेजर डॉ. जीएस बाजपेई ने बताया कि कोर डायग्नोस्टिक सेंटर बिना अनुमति के कोरोना की जांच कर रहा था। उसको नोटिस जारी कर सील कर दिया गया है। उससे जवाब मांगा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed