Prayagraj News : नैनी जेल के बंदी रक्षक का शव फंदे से लटकता मिला, हाल ही में हुई थी सगाई
Prayagraj Naini Jail: केंद्रीय कारागार नैनी में तैनात बंदी रक्षक का शव फंदे से लटकता मिलने से हड़कंप मच गया। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद के रहने वाले बंदीरक्षक पृथ्वीराज चौहान (28) की कुछ माह पहले ही सगाई हुई थी। ड्यूटी पर न पहुंचने पर जेल के सिपाही जब कमरे पर बुलाने गए तो शव को फंदे से लटका देख सन्न रह गए।
विस्तार
सेंट्रल जेल नैनी में तैनात बंदी रक्षक का शव कमरे में फंदे से लटकता मिला। ड्यूटी पर न पहुंचने पर जेल के सिपाही जब उसके घर पहुंचे तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। हाल में ही उसकी सगाई हुई थी।
मऊ जिले के मोहम्मदाबाग निवासी बंदी रक्षक पृथ्वीराज चौहान (28) पुत्र प्रभु चौहान 2021 से नैनी सेंट्रल जेल में बतौर बंदीरक्षक तैनात था। वह नैनी थाना क्षेत्र के चकदोंदी मोहल्ले में किराए का कमरा लेकर रहता था। रविवार रात में उसकी जेल में ड्यूटी लगाई गई थी। समय से ड्यूटी पर न पहुंचने पर रात करीब नौ बजे जेल प्रशासन ने उसे फोन किया गया तो फोन रिसीव न होने पर जेल का सिपाही उसके कमरे में उसे बुलाने गया।
यहां पहुंचने पर कमरे में पृथ्वीराज का शव फंदे से लटकता मिला। सूचना पाकर जेल के तमाम अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। बताया जाता है कुछ माह पहले ही उसकी सगाई गुई थी। अगले महीने उसकी शादी होने वाली थी। सूचना पाकर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.