{"_id":"5ec8168d8ebc3e904c798fb1","slug":"prayagraj-news-marriage-in-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंडबाजा न बारात, सात फेरे लेकर जीवन भर का साथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंडबाजा न बारात, सात फेरे लेकर जीवन भर का साथ
Sat, 23 May 2020 04:38 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 23 May 2020 04:38 PM IST
विज्ञापन
लॉकडाउन मे शादी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना आपदा में जहां एक ओर जीवन की गति ठहर सी गई है। सार्वजनिक समारोहों पर विराम लगने सहित शादियों का सिलसिला भी थम गया था, वहीं लॉकडाउन के बीच शुक्रवार को सादगी के साथ एक केसरवानी जोड़े ने शादी रचाई। अतरसुइया के रतन कुमार केसरवानी ‘संजय’ और लोकनाथ की रहने वाली भारती केसरवानी ने अग्नि के सात फेरे लेकर सात जन्मों का साथ निभाने के लिए नाता जोड़ लिया। रतन और भारती दोनों के पिता नहीं हैं।
शहरारा बाग में एक कपड़े की दुकान पर काम करते वाले रतन का भारती संग विवाह लॉकडाउन के पहले ही तय हुआ था कि लेकिन लॉकडाउन की वजह से टल गया था। दोनों ही परिवार आर्थिक रूप से सक्षम नहीं हैं, ऐसे में भोलेनाथ सबके साथ संस्था के संयोजक धीरज कुमार साहू ने पहल करते हुए दोनों परिवारों से बात की और फिर लॉकडाउन चार में राहत मिलने के बाद अतरसुइया पुलिस की अनुमति लेकर अतरसुइया शिव मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका विवाह कराया।
इस दौरान लॉकडाउन के नियमों और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह से पालन किया गया था। तकरीबन डेढ़ से दो घंटे में हुए विवाह के बाद सभी को संस्था की ओर से जलपान कराया गया। कार्यक्रम में भारती के भाई, भाभी, मां और रतन की मां, बहन के अतिरिक्त रज्जन साहू, राजेंद्र कुमार, मोहन लाल, रामबाबू, अमित त्रिपाठी, डॉक्टर राजेश आदि शामिल हुए।