फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News Illegal assets worth ₹345 crore belonging to Atiq Ahmed and Ashraf confiscated

Prayagraj News : अतीक अहमद और अशरफ की 345 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त, जल्द होगा ध्वस्तीकरण

Fri, 24 Jul 2026 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 24 Jul 2026 05:50 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने अतीक अहमद, अशरफ और करीबी रिश्तेदारों के नाम 345 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त कर ली है। इसमें विभिन्न बैंक खातों में जमा संपत्ति भी शामिल है। 

विज्ञापन
Prayagraj News Illegal assets worth ₹345 crore belonging to Atiq Ahmed and Ashraf confiscated
अतीक अहमद और अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

जिला प्रशासन ने अतीक अहमद, अशरफ और करीबी रिश्तेदारों के नाम 345 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति जब्त कर ली है। इसमें विभिन्न बैंक खातों में जमा संपत्ति भी शामिल है। प्रशासन ने अतीक की प्रयागराज समेत कौशाम्बी और लखनऊ में 18 अवैध संपत्तियां जब्त की हैं। इनमें जमीन व मकान से लेकर चारपहिया वाहन तक शामिल हैं। अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर भी कई संपत्तियों को जब्त किया गया है। इन संपत्तियों के तहत जब्त किए गए मकानों को ध्वस्त किया जाएगा।

विज्ञापन

सबसे महंगी संपत्ति फूलपुर तहसील स्थित झूंसी के हवेलिया में जब्त की गई है। इसकी अनुमानित मूल्य एक अरब 23 करोड़ 28 लाख 40 हजार रुपये है। यह भूखंड अतीक के पिता हाजी फिरोज अहमद, भाई उस्मान अहमद और फिरोज अहमद के नाम पर है। वहीं, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के नाम पर फूलपुर तहसील स्थित झूंसी ग्राम कटका में पांच करोड़ और तहसील सदर के अकबरपुर मिर्जापुर में 76 करोड़ की अनुमानित मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है।

विज्ञापन


लखनऊ के ग्राम भैसोरा में अतीक की अवैध संपत्तियों के रूप में 30.60 करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य की जमीन, वी. विनजयंत नगर गोममती नगर में 300 वर्ग मीटर वाला चार करोड़ रुपये के मूल्य का मकान व फैजुल्लाबाद वार्ड के शेरवानी नगर में आठ करोड़ के अनुमानित मूल्य का मकान जब्त किया गया है। इसके अलावा अतीक के विभिन्न बैंकों के 13 खातों में जमा एक अरब 13 करोड़ 61 लाख 87 हजार 682 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ अफसरों को सौंपी गई निगरानी की जिम्मेदारी

जब्त की गई जमीन और मकान पर किसी तरह की तोड़फोड़ या नया निर्माण न हो, इसकी खरीद-फरोख्त न हो, इसके लिए डीएम ने प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषि राज, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, एडीएम नजूल संजय पांडेय, एडीएम सिटी सत्यम मिश्र, एडीएम एफआर विनीता सिंह व सभी संबंधित एसडीएम को निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी है।

जब्त की गईं अन्य संपत्तियों का विवरण

- चकिया, ओम प्रकाश सभासद नगर, कालिंदीपुरम, महात्मा गांधी मार्ग, सिविल लाइंस, कर्बला में मकानाें के रूप में 17.46 करोड़ की संपत्ति।

- चकिया, सुल्तानपुर भावा, करेली गौस नगर, करेली स्कीम एवं करेली ग्राम आवास योजना में 19.56 करोड़ के अनुमानित मूल्य के मकान।

- नीम सराय व नीम सराय आवास योजना में 60.720 लाख रुपये के अनुमानित मूल्य के मकान।

- तहसील फूलपुर स्थित झूंसी के कटका गांव में चार करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य की जमीन।

- तहसील सदर स्थित नसीरपुर सिलना गांव में 2.15 करोड़ के अनुमानित मूल्य की जमीन।

- तहसील सदर के ऐनुद्दीनपुर में 9.96 करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्य की जमीन।

- कौशाम्बी में तहसील चायल स्थित रसूलाबाद उर्फ कोइलहा में 24 करोड़ के अनुमानित मूल्य की जमीन।

- तहसील सदर स्थित कसारी मसारी में 6.60 करोड़ की जमीन।

प्रयागराज, लखनऊ व कौशाम्बी में अतीक अहमद, उसके भाई, पत्नी व अन्य करीबी रिश्तेदारों के तीन 345 करोड़ की अवैध संपत्ति जब्त की गई है। संपत्तियों की निगरानी की जिम्मेदारी वरिष्ठ अधिकारियों को सौंपी गई है। - मनीष कुमार वर्मा, जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed