{"_id":"695cfdf9cc3ee575f8097ecd","slug":"prayagraj-news-hotel-manager-kidnapped-beaten-for-two-and-a-half-hours-in-a-closed-car-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : होटल मैनेजर को अगवा कर बंद गाड़ी में ढ़ाई घंटे तक मारपीट, बेहोशी की हालत में फेक कर भागे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : होटल मैनेजर को अगवा कर बंद गाड़ी में ढ़ाई घंटे तक मारपीट, बेहोशी की हालत में फेक कर भागे
Wed, 07 Jan 2026 07:50 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 07 Jan 2026 07:50 PM IST
सार
शहर के जार्जटाउन स्थित एक होटल के मैनेजर को रूम और शराब का प्रबंध करना मंहगा पड़ा गया। कार सवार युवकों ने मैनेजर को अगवा कर बंद गाड़ी में ढ़ाई घंटे तक मारपीट किया और जब मन भर गया तो उसे बेहोशी की हालत में होटल के बाहर फेंक कर भाग गए।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
शहर के जार्जटाउन स्थित एक होटल के मैनेजर को रूम और शराब का प्रबंध करना मंहगा पड़ा गया। कार सवार युवकों ने मैनेजर को अगवा कर बंद गाड़ी में ढ़ाई घंटे तक मारपीट किया और जब मन भर गया तो उसे बेहोशी की हालत में होटल के बाहर फेंक कर भाग गए। मैनेजर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियाें के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर निवासी राजू पुत्र राम नयन टैगोर टाउन स्थित एक होटल का मैनेजर हैं। उसने जार्ज टाउन को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 31 जनवरी की रात करीब एक बजे उसके होटल पर कार पर सवार होकर दो युवक आए। दोनों ने दो रूम और शराब का प्रबंध करने को कहा। रूम की उपलब्धता और शराब का प्रबंध करने में असमर्थता जाहिर करने पर आरोपियों ने मैनेजर को पीटते हुए कार में अंदर खींच लिया।
विज्ञापन
आरोप है कि दोनो युवकों ने बंद कार में पिटाई करते हुए करीब ढाई घंटे तक पूरे शहर में घुमाया। पिटाई के कारण जब मैनेजर बेसुध हो गया तो बेहोशी की हालत में आरोपी उसे होटल के बाहर छोड़ कर फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने उदित साहू निवासी कच्ची सड़क दारागंज और ऋषभ गोस्वामी सहित दो अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दिया है।
विज्ञापन