फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Ganga's water level rises by half meter, worries on the banks increased

Prayagraj News: आधा मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, तटों पर बढ़ी चिंता

Wed, 08 Jul 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 08 Jul 2020 12:29 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Ganga's water level rises by half meter, worries on the banks increased
prayagraj news - फोटो : prayagraj

तीन दिन के भीतर गंगा का जलस्तर आधा मीटर बढ़ गया है। यमुना के जलस्तर में भी इसी रफ्तार से पानी बढ़ा है। मंगलवार को भी गंगा-यमुना की धारा में प्रवाह बना रहा। जलस्तर बढ़ने से संगम नोज से तीर्थपुरोहितों की चौकियां समेटी जाने लगी हैं। पूजा-प्रसाद की दुकानों को भी हटाने का सिलसिला शुरू हो गया। 

विज्ञापन

Prayagraj News: Ganga's water level rises by half meter, worries on the banks increased
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पहाड़ों व अन्य इलाकों में पिछले कई दिनों से हो रही बारिश की वजह से गंगा-यमुना के प्रवाह में तेजी आ गई है। सहायक नदियों और नालों से होकर गंगा-यमुना में लगातार पानी आ रही है। तीन दिन के भीतर आधा मीटर पानी बढ़ने से बाढ़ नियंत्रण के लिए गोताखोर और एनडीआरएफ की तैनाती कर दी गई है, लेकिन अभी खतरा दूर है। कहा जा रहा है कि इसी तरह प्रवाह बढ़ता रहा तो इस बार समय से पहले बाढ़ का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj News: Ganga's water level rises by half meter, worries on the banks increased
prayagraj news - फोटो : prayagraj

सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण खंड के कंट्रोल रूम के अनुसार मंगलवार की शाम फाफामऊ में गंगा का जलस्तर 77.84 मीटर रिकार्ड किया गया। इसी तरह छतनाग में गंगा का जलस्तर तीन दिन के भीतर 72.95 मीटर से बढ़कर 73.45 मीटर पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से संगम नोज के अलावा रामघाट, दशाश्वमेध घाट, काली घाट, महावीर घाट पर पर तीर्थपुरोहितों व व्यवसायियों की चिंता बढ़ने लगी है।

विज्ञापन

Prayagraj News: Ganga's water level rises by half meter, worries on the banks increased
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पूजा-प्रसाद की दुकानें धीरे -धीरे हटाई जा रही हैं। तीर्थपुरोहित राजमणि तिवारी, सोहनलाल जोशी ने बताया कि बढ़ते जल स्तर को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। अगर इसी तरह जलस्तर बढ़ता रहा तो जल्द ही चौकियों को सुरक्षित स्थानों पर लेकर जाना पड़ेगा। हालांकि जिंदगियां धीरे-धीरे खिसकने लगी हैं।

Prayagraj News: Ganga's water level rises by half meter, worries on the banks increased
prayagraj news - फोटो : prayagraj

गंगा में समाया सेतु निगम का जलयान 

गंगा-यमुना में तेज प्रवाह की वजह से नैनी में उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम का लाखों रुपये की लागत वाला जलयान यमुना में समा गया। चुनार से फतेहपुर जाते समय जलयान बीते हफ्ते अरैल में फंस गया था। इस जलयान को निकालने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई थी। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने बताया कि जलयान नहीं निकाला जा सका है। फिलहाल दो-दो टन के भारी पत्थरों के सहारे उसे मोटे लोहे के तार से बांध दिया गया है, ताकि बाढ़ के बाद निकाला जा सके।

Prayagraj News: Ganga's water level rises by half meter, worries on the banks increased
prayagraj news - फोटो : prayagraj

पांच से अधिक सवारियां नावों पर न ले जाने का निर्देश

प्रवाह बढ़ने के साथ ही नौका संचालन को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अब पांच से अधिक सवारियां नावों पर नहीं बैठाई जा सकेंगी। साथ ही हर नाव पर मास्क और सैनिटाइजर के साथ लाइव जैकेट रखना अनिवार्य कर दिया गया है। जिला नाविक संघ के अध्यक्ष पप्पूलाल निषाद के मुताबिक पांच से अधिक सवारियों को नावों से लेकर संगम या अरैल जाने पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed