फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Firoz resting place, miscreants disturb the silent graves.

Prayagraj News : फिरोज की आरामगाह...शांत कब्रों को कुरेदते हैं अराजकतत्व

Thu, 06 Aug 2026 07:23 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 06 Aug 2026 07:23 PM IST
सार

फिरोज जहांगीर गांधी का आरामगाह परिसर बदहाली के साथ अराजकतत्वों के भी निशाने पर रहता है। अक्सर वहां नशेड़ी किस्म के लोग दीवार फांद कर प्रवेश कर जाते हैं।

विज्ञापन
Prayagraj News: Firoz resting place, miscreants disturb the silent graves.
फिरोज गांधी की मजार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शहर के स्टैनली रोड पर मम्फोर्डगंज में स्थित फिरोज जहांगीर गांधी का आरामगाह परिसर बदहाली के साथ अराजकतत्वों के भी निशाने पर रहता है। अक्सर वहां नशेड़ी किस्म के लोग दीवार फांद कर प्रवेश कर जाते हैं। सुरक्षा के कोई इंतजाम न होने से केयरटेकर को भी समस्या होती है। फेडरेशन ऑफ पारसी जोरास्ट्रियन अंजुमन ऑफ इंडियन के वाइस प्रेसीडेंट पोरस दिबारा ने कब्र की बदहाली पर चिंता जताई। उनका कहना है कि पिछले महीने मुंबई में हुई आम सभा में पारसी समुदाय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। फिरोज गांधी की आरामगाह की समस्या यदि स्थानीय अंजुमन के माध्यम से फेडरेशन के सामने आती है तो इसके निस्तारण के बारे विचार किया जाएगा।

विज्ञापन


14 साल पहले कराया गया था काम

करीब 14 साल पहले आरामगाह परिसर में सड़क और बाउंड्रीवाल को लेकर काम कराया गया था। इसके बाद से वहां कोई ईंट नहीं रखी गई। मात्र एक माली जो केयरटेकर भी है, के जिम्मे कई बीघे में फैले परिसर की जिम्मेदारी है। वहां बना पूजा घर खंडहर में तब्दील हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed