फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Encounter between the miscreants involved in robbery and snatching with the police

Prayagraj News : लूट और छिनैती करने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, गोली लगने से दो घायलों समेत तीन गिरफ्तार

Sat, 13 Sep 2025 01:56 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 13 Sep 2025 01:56 PM IST
सार

Prayagraj News : नैनी इलाके में दो स्थानों पर बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें लूट और चैन स्नेचिंग करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिया है। गिरफ्तार दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है, जिनका उपचार कराया जा रहा है। एक बदमाश भागने में सफल रहा। 

विज्ञापन
Prayagraj News: Encounter between the miscreants involved in robbery and snatching with the police
नैनी में लूट का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस टीम ने शनिवार को वाहन चेकिंग के दौरान हाईटेक सिटी सड़वा के पास से लूट और छिनैती करने वाले बदमाश अनुभव उर्फ ईशू रावत पुत्र संतोष रावत निवासी गयासुद्दीनपुर ट्रांसपोर्ट नगर थाना धूमनगंज को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी की बाइक, तमंचा, कारतूस बरामद किया गया है।

विज्ञापन


औद्योगिक क्षेत्र पुलिस के अनुसार शनिवार भोर में पुलिस टीम द्वारा सरस्वती हाईटेक सिटी सड़वा के पास चेकिंग की जा रही थी। उसी समय एक बाइक बड़ी तेजी से आईटीआई कॉलोनी की तरफ से आती हुई दिखाई दी, जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। उन्हें पुलिस टीम ने चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया तो उसने बाइक की स्पीड और बढ़ा दी और सरस्वती हाईटेक सिटी की तरफ भागने लगे। 
विज्ञापन


पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर उनका पीछा किया तो स्वयं को घिरता देखकर बाइक पर पीछे बैठे व्यक्ति ने असलहे से पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद बाइक सवार दोनों व्यक्ति हाईटेक सिटी के पास बीपीसीएल के जंगल की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम ने दौड़ाकर पीछा किया गया, तब दोनों बाइक सवार अपने अपने हाथ में लिए असलहे से पुलिस टीम पर फिर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचाव के लिए की गई जवाबी फायरिंग में अनुभव उर्फ ईशू रावत पुत्र संतोष रावत घायल हो गया। उसका दूसरा साथी अंधेरा का फायदा उठाते हुए जंगल में भागने में सफल रहा। पकड़े गए बदमाश अनुभव उर्फ ईशू रावत ने पूछताछ में बताया कि फरार हुए बदमाश का नाम एमी है। वह करेली का रहने वाला है। मैने उसका घर नहीं देखा है। जब हम लोगों को रुपये की आवश्यकता होती है तब हम लोग बात करके रास्ते में मिल लेते हैं और वहीं से लूट की घटना की योजना बनाते हैं। अनुभव के खिलाफ विभिन्न थानों में 11 मुकदमे पंजीकृत है।

Prayagraj News: Encounter between the miscreants involved in robbery and snatching with the police
नैनी तटबंध के नीचे पुलिस मुठभेड़ में चेन स्नेचिंग के आरोपी से हुई मुठभेड़। - फोटो : अमर उजाला।

मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो गिरफ्तार गिरफ्तार 
 

दूसरा मुठभेड़ नैनी पुल के नीचे तटबंध मार्ग पर हुआ। यहां एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। दूसरे को दौड़ा कर दबोच लिया गया। उनके पास से बीते आठ अगस्त को झिलमिल कॉलोनी से लूटी गई सोने का चेन, 910 रुपये, एक बाइक, दो देसी तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक खोखा बरामद किया गया। मुठभेड़ शनिवार की भोर में हुई।

नैनी थाना क्षेत्र के दाउदनगर मोहल्ला निवासी कमलेश द्विवेदी की पुत्रवधू बीते आठ अगस्त की शाम को बच्चों को ट्यूशन छोड़ने जा रही थी। इस दौरान झिलमिल कॉलोनी में नीले रंग की अपाचे बाइक से पहुंचे दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट्टा मारकर छीन लिया था। कमलेश की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस बदमाशों को ढूंढ रही थी। शनिवार की भर में नए पुल के नीचे बांध रोड पर एसओजी यमुनानगर जोन प्रभारी नवीन कुमार सिंह और नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम हमराही के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे।

उसी दौरान उधर से तेज रफ्तार से गुजर रहे बाइक सवार दो युवकों को पुलिस ने रुकने  का इशारा किया गया। वह पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने लगे। पुलिस ने भी आत्मरक्षा के लिए गोली चलाई तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर गया। दूसरा वहां से भागने लगा। पुलिस ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। मुठभेड़ में घायल अभियुक्त जार्जटाउन थाना क्षेत्र के अल्लापुर निवासी उमाशंकर जायसवाल पुत्र पीतांबर लाल जायसवाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। दूसरा अभियुक्त धूमनगंज थाना क्षेत्र के गयासुद्दीन पुर मोहल्ला निवासी संतोष कुमार रावत पुत्र दिनेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed