फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: elderly death due to assault

पुरानी रंजिश में हुई मारपीट में जख्मी अधेड़ की मौत, मचा रहा कोहराम 

Mon, 22 Jun 2020 12:07 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Jun 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: elderly death due to assault
a - फोटो : a

सरायइनायत थाना क्षेत्र के मंगनापुर गांव में छह दिन पहले पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में जख्मी अधेड़ की रविवार को उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पूरे मामले में आरोपियों पर केस दर्ज किया था। मारपीट में अधेड़ के दो बेटे भी जख्मी हुए थे।

विज्ञापन

 

अधेड़ की मौत से परिजनों में कोहराम मचा रहा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। थाना क्षेत्र के मंगनापुर गांव निवासी नन्हे  (50) का 16 जून की रात पड़ोसी एवन खां से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। बात बढ़ी तो दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई।

विज्ञापन
 

इस दौरान लाठी-डंडे और फावड़े से किए गए हमले में नन्हे तथा उसके दो बेटे सलामत व हजरत जख्मी हो गए थे। पिता और पुत्रों को पुलिस ने उपचार के लिए न्यू पीएचसी झूंसी में भर्ती कराया था। हालत गंभीर होने पर नन्हे को शहर के अस्पताल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

पुलिस ने भुक्तभोगी नन्हे की पत्नी रेशमा की तहरीर पर एवन खां, अजमत और मदीना पत्नी एवन खां के खिलाफ मारपीट व गैर इरादतन जानलेवा हमला किए जाने का केस दर्ज किया था। इसी बीच रविवार को नन्हे की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। अधेड़ के मौत की खबर उसके घर पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चीरघर भेज दिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed