फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: dead body found hanging from married tree

Prayagraj News: विवाहिता का पेड़ से लटकता मिला शव

Thu, 02 Jul 2020 09:58 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 Jul 2020 09:58 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news: dead body found hanging from married tree
पेड़ से लटकता मिला युवती का शव - फोटो : अमर उजाला

फूलपुर में बृहस्पतिवार सुबह सड़क से कुछ दूरी पर स्थित नहर की पटरी पर एक नीम के पेड़ से लटकती विवाहिता का शव देखा गया। सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच की। सरायममरेज थाना क्षेत्र के मखदूमपुर गांव के रहने वाले राजमणि ने अपनी चार बेटियों में दूसरे नंबर की बेटी संगीता (32) की शादी करीब पंद्रह साल पहले फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बसना गांव निवासी रामरक्षा पुत्र दशरथ के साथ की थी। उसके 14 वर्ष के एक बेटे के अलावा दो पुत्रियां रिया (12) व प्रिया (7) है।

विज्ञापन


मायके वालों के मुताबिक कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर आपसी तनाव चल रहा था। पखवारे भर पहले संगीता मायके गई। फिर घर लौटी और दो दिन पहले वह अपने पति के साथ फूलपुर के चर्तुभुजपुर गांव निवासी अपनी बड़ी बहन सुशीला पत्नी राजेश के यहां गई हुई थी। बताते हैं कि बुधवार शाम वहां पर किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच फिर कहासुनी हो गई। जहां से आधी रात बाद चुपके से संगीता उठी और गायब हो गई।
विज्ञापन


उधर जब भोर में संगीता घर नहीं दिखी तो खोजबीन शुरू हुई। अभी परिजन घर और रिश्तेदारी में उसकी खोज कर ही रहे थे कि पड़ोस के गांव बरईतारा स्थित नहर की पटरी पर नीम के पेड़ से लटकती महिला की लाश मिली तो हड़कंप मच गया। चर्तुभुजपुर गांव के प्रधान राकेश दुबे ने फूलपुर पुलिस को सूचना दी तो कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त कराने की कोशिश में जुटे थे कि इसी बीच परिजन वहां खोजते हुए पहुंच गए और संगीता के रूप में शव की शिनाख्त की।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को झांसा देकर पैसे की ठगी
थाना नवाबगंज निवासी एक किशोरी के मोबाइल नंबर पर अज्ञात व्यक्ति फोन करके सरकारी आवास दिलाने के नाम पर अपने बैंक खाते में 6000 रुपये डलवा लिए। महीनों बीत जाने के बाद किशोरी को सरकार प्रदत्त सुविधा का लाभ नहीं मिला तो प्रयुक्त मोबाइल नंबर पर कॉल करके बात करने की कोशिश की तो आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए किशोरी  पर फब्तियां कसने लगा। घटना से आहत पीड़िता थाना नवाबगंज पहुंची और घटनाक्रम को बताते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस  प्रयुक्त मोबाइल नंबर पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed