फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: CRPF Soldier pointed rifle at policemen was abusing father hostage

Prayagraj News : सीआरपीएफ जवान ने पुलिसकर्मियों पर तानी राइफल, पिता को बंधक बनाकर कर रहा था गालीगलौज

Tue, 03 Jan 2023 12:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 Jan 2023 12:10 AM IST
सार

चौकी इंचार्ज अनिल भगत व सिपाही मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपने पिता को राइफल दिखाकर घेरे हुए था और गालीगलौज कर रहा था। रोकने पर पुलिसकर्मियों से ही धक्कामुक्की शुरू कर दी और विरोध पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Prayagraj News: CRPF Soldier pointed rifle at policemen was abusing father hostage
बंदूक तानी - फोटो : amar ujala

विस्तार

रसूलाबाद में नशे में धुत सीआरपीएफ जवान राजेंद्र कुमार पांडेय ने पुलिसकर्मियों पर राइफल तान दी। इसके बाद धमकी देते हुए भाग निकला। वह अपने ही पिता को बंधक बनाकर गालीगलौज कर रहा था। इसी सूचना पर पुलिस पहुंची थी।

विज्ञापन

 

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। बद्री आवास कॉलोनी निवासी मूल सजीवन पांडेय रिटायरकर्मी हैं। उनका बेटा राजेंद्र सीआरपीएफ में छत्तीसगढ़ में तैनात है। पिछले दिनों वह छुट्टी लेकर घर आया था। एक दिन पहले पुलिस को मूलसजीवन ने सूचना दी कि उनका बेटा नशे में धुत होकर उनसे गालीगलौज कर रहा है। 

विज्ञापन

चौकी इंचार्ज अनिल भगत व सिपाही मौके पर पहुंचे तो आरोपी अपने पिता को राइफल दिखाकर घेरे हुए था और गालीगलौज कर रहा था। रोकने पर पुलिसकर्मियों से ही धक्कामुक्की शुरू कर दी और विरोध पर हमला कर दिया। वह राइफल दिखाकर धमकाते हुए सड़क पर आ गया। इससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। उधर मौका पाकर आरोपी राइफल लेकर भाग निकला।

सूचना पर थाने की फोर्स भी आ गई और घंटों उसकी तलाश में जुटी रही लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। शिवकुटी एसओ मनीष कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पता चला है कि आरोपी ने छत्तीसगढ़ पहुंचकर ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। सीआरपीएफ अफसरों को रिपोर्ट भेज दी गई है। 

जमीन के बंटवारे को लेकर था विवाद
मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को पूछताछ में पिता ने बताया कि आरोपी बेटा आए दिन बंटवारे को लेकर विवाद करता था। वह जमीन अपने नाम करने को दबाव बना रहा था। शराब पीकर रोजाना गालीगलौज करता था। घटना वाले दिन भी गालियां दे रहा था। विरोध पर लाइसेंसी राइफल निकाल लाया और गोली मारने की धमकी देने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed