फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Class 5 student murdered by slitting his throat, body found in bushes some distance from home

Prayagraj News : मां के लिए मेहंदी खरीदने निकले बालक की गला घोंटकर हत्या, बाग में मिला शव

Sat, 23 Aug 2025 12:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Aug 2025 12:41 PM IST
सार

Prayagraj Crime News : नैनी में कक्षा पांच के छात्र की हत्या कर दी गई। शुक्रवार की शाम को वह घर से निकला था लेकिन लौटा नहीं। शनिवार को सुबह घर से कुछ दूर पर स्थित झाड़ियों में उसका शव मिला। चेहरे और गले पर गंभीर चोट के निशान हैं। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन
Prayagraj News: Class 5 student murdered by slitting his throat, body found in bushes some distance from home
शरद भारतीय। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महेवा नई बस्ती में रहने वाले 12 वर्षीय शरद भारतीय की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। वह शुक्रवार शाम मां के लिए दुकान से मेहंदी लाने घर से निकला था और फिर नहीं लौटा। सुबह घर से 150 मीटर दूर बाग में उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने किसी रंजिश से इन्कार किया है। पुलिस अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन


मोहन लाल भारतीय टाइल्स मिस्त्री हैं। उनके तीन बेटों में दूसरे नंबर का शरद कक्षा एक का छात्र था। पिता ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब सात बजे वह मां के कहने पर पास की दुकान से मेहंदी लेने घर से निकला था। काफी देर तक वापस नहीं आने पर परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। कुछ पता नहीं चलने पर आधी रात सूचना नैनी पुलिस को भी दी गई। सुबह परिवार के लोग खोजबीन करते हुए घर से कुछ दूर पर स्थित आशीष निषाद की फूल की बगिया में पहुंचे तो शरद मृत पड़ा मिला। जानकारी पर गांववाले व नैनी पुलिस भी आ गई।
विज्ञापन


पिता ने बताया कि बेटे की नाक, मुंह से झाग निकला था। साथ ही गले, पीठ और चेहरे पर चोट के निशान थे। उसकी चप्पल कुछ दूर पर पड़ी मिली। परिजनों ने किसी रंजिश की बात से इन्कार किया। दोपहर बाद पोस्टमार्टम हुआ जिसमें पता चला कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई। डीसीपी यमुनानगर विवेक चंद्र यादव ने बताया कि फिलहाल, तहरीर के आधार पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच-पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान से अकेले आता दिखाई दिया

पुलिस सूत्रों के मुताबिक जांच के क्रम में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इस दौरान पता चला कि छात्र घर से निकलकर दुकान पहुंचा और मेहंदी खरीदने के बाद अकेले ही वापस घर की ओर चला। हालांकि, घर न जाकर वह कुछ आगे की ओर गया और फिर नहीं नजर आया। बेटे की मौत से पिता मोहनलाल व मां मीना देवी बदहवास से हो गए। परिवार के लोगों ने बताया कि एक साल पहले बालक के चाचा पह्लाद की भी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed