फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news:child dies of four wheeler

मैजिक की चपेट में आकर मासूम की मौत

Sat, 27 Jun 2020 10:01 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 27 Jun 2020 10:01 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news:child dies of four wheeler
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

हंडिया थाना क्षेत्र के भिटिया का पूरा टेला गांव में मैजिक की चपेट में आने से मासूम की मौत हो गई। सुबह करीब नौ बजे क्षेत्र के भिटिया का पूरा टेला गांव निवसी लवकुश बिंद का मासूम बच्चा निखिल बिंद  (2) घर के पास खड़ंजे पर खेल रहा था। इस दौरान एक मैजिक मुर्गी का दाना लादकर मुर्गी फ ार्म पर जा रहा था। जिसके चपेट में आने से मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


परिजन घायल बच्चे को लेकर अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद गुस्साए परिजन बच्चे का शव लेकर हंडिया कोतवाली पहुंचे उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर रोष जताया। परिजनों का आरोप था कि सूचना के कई घंटे बाद भी पुलिस नहीं पहुंची। परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा है कि क मासूम निखिल घर के पास बने खड़ंजे से जा रहा था।
विज्ञापन


गांव के ही अभयराज बिंद पुत्र हरिशंकर बिंद ने उसी समय मैजिक गाड़ी से मुर्गी का दाना लादकर तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक गाड़ी को चलाते हुए जा रहा था। चालक ने बच्चे को टक्कर मार दी। कोतवाल हंडिया सुनील सिंह से बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मृतक बच्चे का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed