फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Case against two of Atiq's brother Ashraf for not depositing arms

Prayagraj News: शस्त्र न जमा करने पर अतीक के भाई अशरफ समेत दो पर केस 

Sun, 24 May 2020 11:58 PM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 24 May 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: Case against two of Atiq's brother Ashraf for not depositing arms
माफिया अतीक अहमद - फोटो : amar ujala
वर्षों पहले लाइसेंस निरस्त होने के बावजूद शस्त्र न जमा करने के मामले में पुलिस ने अतीक अहमद के भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ समेत दो लोगों पर केस दर्ज किया है। अशरफ व अतीक के साढू़ इमरान के खिलाफ धूमनगंज व खुल्दाबाद थाने में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। 
विज्ञापन


धूमनगंज में रिपोर्ट एसआई राकेश गौतम की तहरीर पर लिखा गया है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि अशरफ के पास पिस्टल का लाइसेंस था। जो 2007 में निरस्त कर दिया गया था। कई बार कोशिश के बाद भी उसने पिस्टल नहीं जमा की। एक दिन पहले भी नोटिस चस्पा किया गया लेकिन शस़्त्र जमा नहीं हुआ जो शस्त्र अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है।
विज्ञापन


बता दें कि जिले का सबसे बड़ा इनामी अशरफ करीब तीन साल से फरार है। धूमनगंज पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। उधर खुल्दाबाद थाने में एसआई केएम चैरसिया की तहरीर पर अतीक के साढू़ इमरान निवासी चकिया पर शस्त्र अधिनियम का केस दर्ज किया गया है। आरोप है कि इमरान के नाम पर जारी दोनाली बंदूक का लाइसेंस 2008 में निरस्त कर दिया गया था। कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद उसने शस्त्र जमा नहीं किया। अपहरण मामले में वह वांछित भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed