फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: Bulldozer will be used in Gaughat, holiday home will be built after removing illegal encroachm

Prayagraj News : गऊघाट में चलेगा बुलडोजर, अवैध कब्जे हटाकर बनेगा हॉलीडे होम

Thu, 23 Apr 2026 05:46 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 23 Apr 2026 05:46 PM IST
सार

रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। पुराने नैनी यमुना पुल के पश्चिमी छोर यानी गऊघाट स्थित रेलवे की बेशकीमती जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है।

विज्ञापन
Prayagraj News: Bulldozer will be used in Gaughat, holiday home will be built after removing illegal encroachm
बुलडोजर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों के खिलाफ सख्त रुख अख्तियार किया है। पुराने नैनी यमुना पुल के पश्चिमी छोर यानी गऊघाट स्थित रेलवे की बेशकीमती जमीन को अवैध कब्जों से मुक्त कराने के लिए रणनीति तैयार कर ली गई है। 24 अप्रैल को सुबह से इस क्षेत्र में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर के जरिये ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू की जाएगी।

विज्ञापन


लंबे समय से इस जमीन पर काबिज लोगों को रेलवे प्रशासन पहले ही नोटिस थमा चुका है। नोटिस के जरिये स्पष्ट निर्देश दिए गए थे कि तय समय सीमा के भीतर अतिक्रमण स्वयं हटा लें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी। अब रेलवे, जिला प्रशासन और सिविल पुलिस की संयुक्त टीम इस अभियान को अंजाम देने जा रही है। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि जिन्होंने अभी तक कब्जा नहीं छोड़ा है, उनके अवैध निर्माण को ढहाने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन


अतिक्रमण मुक्त कराई गई इस भूमि का उपयोग रेलवे एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट के लिए करेगा। यहां हॉलीडे होम का निर्माण प्रस्तावित है। दरअसल, प्रयागराज में महाकुंभ, माघ मेला और अन्य प्रमुख स्नान पर्वों के दौरान होटलों की भारी कमी हो जाती है और कमरों के दाम आसमान छूने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में देशभर से ड्यूटी पर आने वाले रेलकर्मियों और तीर्थाटन के लिए पहुंचने वाले उनके परिवारों को ठहरने में भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है। इस हॉलीडे होम के बन जाने से रेलकर्मियों को बड़ी राहत मिलेगी। मंडल पीआरओ अमित सिंह ने पुष्टि की है कि अभियान को लेकर सभी तैयारियां पूरी हैं और अतिक्रमणकारियों को पूर्व में ही सूचित किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed