{"_id":"699edc2e8560ac1678073be1","slug":"prayagraj-news-body-of-youth-missing-for-seven-days-found-in-two-pieces-suspicion-of-murder-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News : सात दिन से लापता युवक की दो टुकड़ों में मिली लाश, हत्या का शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News : सात दिन से लापता युवक की दो टुकड़ों में मिली लाश, हत्या का शक
Wed, 25 Feb 2026 04:55 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 25 Feb 2026 04:55 PM IST
सार
कल्याणपुर गांव स्थित खेत में नाले के पास सात दिन से लापता कृष्णा आदिवासी उर्फ छोटू (27) का मंगलवार को जमीन में दफन शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव दो टुकड़ों में मिला। आशंका है कि कृष्णा की हत्या की गई है।
विज्ञापन
घटनास्थल की छानबीन करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
कल्याणपुर गांव स्थित खेत में नाले के पास सात दिन से लापता कृष्णा आदिवासी उर्फ छोटू (27) का मंगलवार को जमीन में दफन शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव दो टुकड़ों में मिला। आशंका है कि कृष्णा की हत्या की गई है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर प्लाटिंग के दौरान जेसीबी से मिट्टी हटाते वक्त युवक का शरीर दो टुकड़ों में कट गया। शंकरगढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
क्षेत्र के टंडनवन गांव निवासी कृष्णा आदिवासी पुत्र सुरेश कुमार पिछले 17 फरवरी को घर से किसी काम के लिए निकला था। वह मजदूरी करता था, उसके एक बेटा व एक बेटी है। सात दिन बीत जाने के बावजूद वह घर वापस नहीं लौटा। परिवार के लोग खोजबीन करने में जुटे हुए थे। मंगलवार सुबह कल्याणपुर गांव स्थित सुखनंदा नाला के पास खेत में जेसीबी से मिट्टी की खुदाई हो रही थी। तभी एक युवक शव मिला। उसका शरीर दो हिस्सों में कटा था। जानकारी होने पर गांव के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंची और परिवार की मदद से शव की पहचान कराई गई।
विज्ञापन
कृष्णा को फोन करके बुलाया था
कृष्णा के भाई राकेश ने बताया कि उसके भाई को कल्यानपुर निवासी एक व्यक्ति ने 17 फरवरी को मोबाइल फोन करके बुलाया था। वह पांच भाई में दूसरे नंबर का था। पत्नी अंतिमा व दो बच्चे बेटी अंशिका 4 वर्ष व बेटा गोविंद 3 वर्ष का है। वहीं, पुलिस की जांच में पता चला कि कृष्णा नशे का आदी था। परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा मौत का कारण
घटनास्थल पर मौजूद लोगों में चर्चा रही कि युवक की हत्या कर शव को जमीन में दफना दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। वहीं, शंकरगढ़ थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर प्लाटिंग का कार्य चल रहा था। जेसीबी से मिट्टी हटाने के दौरान शव मिला है। उसका शरीर दो भाग में था। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा।