फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj news: Bholenath jalabhishek in sawan

सावन में भोलेनाथ के जलाभिषेक पर कोविड-19 की काली छाया

Wed, 01 Jul 2020 12:34 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 01 Jul 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news: Bholenath jalabhishek in sawan
अमर उजाला ब्यूरो/हरिद्वार - फोटो : अमर उजाला

सावन और सोमवार का इस बार भले ही अद्भुत संयोग हो, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से भोले भक्तों को भगवान से दूर ही रहना पड़ेगा। कामनाओं की पूर्ति के लिए सोमवार को व्रत रखकर कोई सौ किमी नंगे पैर पैदल चलकर देवाधिदेव को जलाभिषेक करने जाता था, कोई भगवान को प्रसन्न करने के लिए दौड़ते हुए डाकबम के रूप में हाजिरी लगाता था, लेकिन इस बार सबकुछ स्थगित रहेगा।

विज्ञापन


कांवड़ यात्राएं तो नहीं ही निकलेंगी, सावन के प्रत्येक सोमवार को होने वाले जालभिषेक पर्व पर प्रमुख शिव मंदिरों को पंद रखने की तैयारी है। सोमवार को जलाभिषेक के लिए लगने वाली भीड़ के अनुमान को लेकर प्रशासन ने सोमवार को शिव मंदिरों में संक्षिप्त पूजा के लिए मंदिर प्रबंधनों से चर्चा शुरू कर दी है।
विज्ञापन


 इस बार सावन छह जुलाई सोमवार से आरंभ होकर तीन अगस्त सोमवार को ही खत्म होगा। पूरे पवित्र मास में पांच सोमवार पड़ रहे हैं। ऐसे में शिव मंदिरों में सरकार की गाइड लाइन के अनुसार दर्शन पूजन कराने की तैयारियां की जा रही हैं। अरैल स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर में शिव भक्तों को थर्मल स्क्रीनिंग केसाथ प्रवेश दिया जाएगा। महंत राजेंद्र पुरी के मुताबिक सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए सावन में दर्शन-पूजन कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमेश्वर महादेव के दर्शन के लिए इस बार न तो कतारें लगेंगी और ना ही शोभायात्राएं निकाली जा सकेंगी। इसी तरह शहर के सर्वाधिक भीड़ वाले मनकामेश्वर महादेव में भी सावन की तैयारी शुरू कर दी गई है। एसपी सिटी दिनेश सिंह ने मंदिर में सावन की तैयारियों के मद्देनजर मुआयना कर इंतजामों को परखा।  उन्होंने मंदिर के पुजारी श्रीधरानंद से सोमवार को मंदिर बंद रखने पर विचार- विमर्श किया। मंदिर के पुजारी ने बताया कि एसपी सिटी ने सोमवार को मंदिर बंद रखने का सुझाव दिया है। सावन में दर्शन-पूजन के लिए पहली बार बैरिकेडिंग भी कराई जाएगी। इसी तरह पडिला महादेव, तक्षक तीर्थ, नागवासुकि समेत अन्य शिव मंदिरों में भी सावन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।


 
मनकामेश्वर मंदिर में बैरिकेडिंग आज से
प्रयागराज। सावन के मद्देनजर सरस्वती घाट स्थित मनकामेश्वर महादेव मंदिर में बुधवार से बैरिकेडिंग का काम शुरू होगा। कीडगंज पुलिस ने बैरिकेडिंग के मसले पर मंगलवार को मंदिर प्रबंधन से बात की। मंदिर के पुजारी ने बताया कि भक्तों की भीड़ इस मंदिर में अधिक होती है, इसे देखते हुए इस बार प्रशासन ने बैरिकेडिंग कराने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed