{"_id":"5f1b35fe6676af4449194749","slug":"prayagraj-news-all-markets-in-the-city-closed-after-55-pm-for-55-hours","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"55 घंटे के लिए रात दस बजे के बाद बंद हुए शहर के सभी बाजार, जरूरत का सामान लेने के लिए दिन भर रही भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
55 घंटे के लिए रात दस बजे के बाद बंद हुए शहर के सभी बाजार, जरूरत का सामान लेने के लिए दिन भर रही भीड़
Sat, 25 Jul 2020 12:57 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
शनिवार एवं रविवार को होने वाली दो दिवसीय बंदी के पहले शुक्रवार को शहर के बाजारों में खूब चहल पहल दिखी। इस दौरान आवश्यक वस्तुओं की खरीद ज्यादा हुई। शहर की तमाम सब्जी मंडियों में लोगों की देर शाम तक भीड़ रही। डेयरी में भी जाकर लोगों ने दो दिन के हिसाब से दूध, दही आदि को खरीदा।
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
शहर में बढ़ रहे कोरोना पॉजीटिव लोगों की ज्यादा संख्या की वजह से तमाम बाजार कंटेनमेंट जोन में आ गए हैं। इस वजह से कंटनेमेंट जोन में रहने वाले लोगों ने दो दिवसीय बंदी के पहले ज्यादा खरीद फरोख्त की। दारागंज के विनय केसरवानी ने बताया कि एक साथ वहां कई मरीज मिल जाने की वजह से काफी एरिया सील हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
इस वजह से उन्होंने शुक्रवार को ही सब्जी के साथ दूध आदि का तीन से चार दिन का स्टॉक कर लिया है। इसी तरह कालाडांडा की अरुण कुमार ने बताया कि आसपास का एरिया कंटेनमेंट जोन में आ गया है। ऐसे में सब्जी वाले नहीं आ पा रहे हैं। दो दिन की बंदी की वजह से वह शाम को ही खुल्दाबाद जाकर सब्जी ले आए।
आजाद नगर के रोहित शर्मा भी मोहल्ला सील होने की वजह से बाजार बंदी के पूर्व घर के सभी जरूरी सामान खरीद कर ले आए। किराना व्यापारी मनोज कुशवाहा ने बताया कि दो दिन की बंदी के पूर्व बाजार में आटा, तेल, घी, दाल, रिफाइंड, सब्जी मसाले की बिक्री ज्यादा हुई।
आजाद नगर के रोहित शर्मा भी मोहल्ला सील होने की वजह से बाजार बंदी के पूर्व घर के सभी जरूरी सामान खरीद कर ले आए। किराना व्यापारी मनोज कुशवाहा ने बताया कि दो दिन की बंदी के पूर्व बाजार में आटा, तेल, घी, दाल, रिफाइंड, सब्जी मसाले की बिक्री ज्यादा हुई।