फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj News: Action will be taken after seven evening without any reason

prayagraj News: शाम सात के बाद बेवजह निकले तो होगी कार्रवाई

Tue, 12 May 2020 12:26 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 12 May 2020 12:26 AM IST
विज्ञापन
prayagraj News: Action will be taken after seven evening without any reason
prayagraj news - फोटो : prayagraj
लॉकडाउन 3 की मियाद भले ही खत्म होने वाली हो लेकिन उल्लंघन करने वालों के प्रति पुलिस अब भी सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी के तहत अब शाम सात से सुबह सात बजे तक बेवजह सड़क पर घूमने वालों पर कड़ाई शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन


लॉकडाउन के तृतीय चरण में कई तरह की छूट भी दी गई। मसलन कार्यालय खुलने के साथ ही दुकानें आदि भी खुलीं। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग भी सड़कों पर दिखने लगे। पहले दो चरण की अपेक्षा कहीं ज्यादा वाहन भी सड़कों पर दौड़ने लगे। पुलिस अफसरों का कहना है कि इस छूट के साथ ही यह भी प्रावधान किया गया था कि शाम सात से अगले दिन सुबह सात बजे तक बेवजह सड़कों पर घूमने वालों पर शिकंजा कसा जाए।
विज्ञापन


इसी के तहत अब शाम के समय सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराने का निर्णय लिया गया है। सभी थानेदारों को निर्देशित किया गया है कि शाम के वक्त क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर वह यह सुनिश्चित कराएं कि उनके क्षेत्र में कहीं भी बेवजह लोगों का जमावड़ा नहीं हो रहा है। साथ ही सभी सीओ को भी व्यवस्था की मॉनिटरिंग के लिए कहा गया है। पुराने शहर जैसे खुल्दाबाद, करेली, शाहगंज, कोतवाली क्षेत्र में विशेष चौकसी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


करेली में कुछ लोगों पर दो दिन पहले कार्रवाई भी की गई। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि शासन के निर्देशों का पालन कराया जा रहा है। मैं स्वयं शाम को शहर क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर निरीक्षण कर रहा हूं। नियमों का उल्लंघन करते पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed