फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News 6.79 lakh fraud under the pretext of setting up businesses in the US, Canada, and Mexico.

Prayagraj News : अमेरिका, कनाडा व मैक्सिको में बिजनेस शुरू कराने के नाम पर 6.79 लाख की ठगी

Sun, 21 Jun 2026 07:40 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 21 Jun 2026 07:40 PM IST
सार

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में अमेजन इंटरनेशनल ड्रॉपशिपिंग बिजनेस शुरू कराने का सपना दिखाकर एक युवक से 6.79 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन
Prayagraj News 6.79 lakh fraud under the pretext of setting up businesses in the US, Canada, and Mexico.
रुयपे। - फोटो : Istock

विस्तार

अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में अमेजन इंटरनेशनल ड्रॉपशिपिंग बिजनेस शुरू कराने का सपना दिखाकर एक युवक से 6.79 लाख रुपये की साइबर ठगी करने का मामला सामने आया है। धूमनगंज पुलिस ने गुरुग्राम स्थित एक निजी कंपनी के निदेशक रुचि विज समेत आंचल पासवान, सुमित कुमार, बिपुल शाह, पन्नालाल और चंद्रहास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन

धूमनगंज के प्रीतमनगर निवासी मृदुल पांडेय ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2026 को एक कंपनी के प्रतिनिधियों ने उनसे संपर्क कर अमेजन इंटरनेशनल ड्रॉपशिपिंग बिजनेस स्थापित कराने का दावा किया। कंपनी के कर्मचारियों ने भरोसा दिलाया कि बिना इन्वेंट्री और वेयरहाउस के अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको में ऑनलाइन कारोबार कराया जाएगा। अमेजन सेलर अकाउंट, ब्रांड रजिस्ट्री, लॉजिस्टिक्स और अन्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

विज्ञापन

आरोप है कि शुरुआत में 7500 रुपये की फीस ली गई। इसके बाद अकाउंट एक्टिवेशन, वेयरहाउस बुकिंग, आईईसी रजिस्ट्रेशन, एडी कोड, ब्रांड रजिस्ट्री, सिक्योरिटी डिपॉजिट, शिपिंग चार्ज, विज्ञापन और अन्य खर्चों के नाम पर लगातार धनराशि मांगी जाती रही। व्हाट्सएप कॉल और चैट के जरिये भुगतान का दबाव बनाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद यूपीआई के माध्यम से कुल 6.79 लाख रुपये का भुगतान किया। जब उन्होंने व्यवसाय की स्थिति जांची तो पता चला कि उनका सेलर अकाउंट निष्क्रिय है और उनके लिए बनाई गई वेबसाइट भी काम नहीं कर रही है। अमेजन सेलर सपोर्ट से संपर्क करने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानिए क्या है ड्रॉपशिपिंग बिजनेस

ड्रॉपशिपिंग एक ई-कॉमर्स कारोबार मॉडल है। इसमें विक्रेता बिना किसी भौतिक स्टॉक के उत्पाद ऑनलाइन बेचता है। ग्राहक के ऑनलाइन स्टोर से ऑर्डर करने पर, विक्रेता उसे सीधे तीसरे पक्ष के आपूर्तिकर्ता को भेजता है। आपूर्तिकर्ता उत्पाद को सीधे ग्राहक तक पहुंचाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed