फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj News: 50 new buses will be included in the fleet of Roadways Prayagraj

Prayagraj News : रोडवेज प्रयागराज के बेड़े में शामिल होंगी 50 नई बसें

Sun, 22 May 2022 12:42 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Prayagraj News: 50 new buses will be included in the fleet of Roadways Prayagraj
रोडवेज प्रयागराज के बेड़े में शामिल होंगी 50 नई बसें
विज्ञापन

लंबी दूरी की सेवा के लिए होगा इस्तेमाल, अगले माह मिलने की उम्मीद
प्रयागराज। यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के बेड़े में जल्द ही 50 नई बसेें शामिल होंगी। बताया जा रहा अगले माह प्रयागराज रीजन को 50 नई बसें मिल जाएंगी। इन बसों को लंबी दूरी वाले स्थानों के लिए लगाया जाएगा।

दरअसल प्रयागराज रीजन में वर्ष 2019 में लगे कुंभ के दौरान ही नई बसें मिली थी। उसके बाद से अब तक यहां मुख्यालय की ओर से एक भी बस नहीं दी गई। इस बीच बीते तीन वर्ष से अधिक समय में कई बसें कंडम घोषित होने की वजह से हटा ली गई। इस वजह से रीजन में बसों की संख्या कम हो गई। इस वजह से क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा मुख्यालय को प्रस्ताव भेज कर नई बस की डिमांड की। बताया जा रहा है कि परिवहन निगम को अगले माह एक हजार नई बसें मिल सकती हैं। उनका रीजन वार बंटवारा किया जाएगा। इसमें से प्रयागराज रीजन को 50 बसें मिलने की उम्मीद हैं। यह सभी बसें प्रयागराज रीजन के आठ डिपो को आवंटित की जाएंगी। इसमें से दस बसें मंझनपुर डिपो कौशांबी को आवंटित की जा सकती है। बताया जा रहा है कि इन बसों का संचालन लंबी दूरी वाले शहरों के लिए किया जाएगा। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक टीकेएस बिसेन बताते हैं कि मुख्यालय को 50 बस का प्रस्ताव पूर्व में भेजा गया था। उम्मीद है कि परिवहन मुख्यालय इन बसों का आवंटन प्रयागराज के लिए किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed