{"_id":"5cabaaaabdec22145412142a","slug":"prayagraj-naman-to-great-men-climbing-sheet-on-mazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराजः महापुरुषों को नमन,मजार पर चढ़ाई चादर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराजः महापुरुषों को नमन,मजार पर चढ़ाई चादर
Wed, 10 Apr 2019 07:23 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 10 Apr 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
pankaj
- फोटो : प्रयागराज
फूलपुर लोक सभा सीट से अपना दल (कृष्णा) व जन अधिकार पार्टी समर्थित कांग्रेस उम्मीदवार पंकज निरंजन के रोड शो में सोमवार को समर्थकों ने जगह-जगह उत्साह दिखाया। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमाओं पर मार्ल्यापण कर केंद्र-प्रदेश सरकारों की नीतियों की आलोचना की। हिम्मतगंज में मुनौव्वर शाह की मजार पर चादर चढ़ाकर मुल्क में अमन की दुआ भी की।
बालसन चौराहे पर महात्मा गांधी और पं. नेहरू की प्रतिमाओं को नमन करने के बाद उम्मीदवार पंकज निरंजन ने अपने रोड शो की शुरुआत आनंद भवन से की। कर्नलगंज कटरा, मनमोहन पार्क से राजापुर होते हुए समर्थकों के साथ वह सर्किट हाउस चौराहा पहुंचे। वहां पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद हाईकोर्ट चौराहे पर रुककर बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा को भी नमन किया। यहां से रोड शो नगर निगम रोड पर पहुंचा। निगम गेट पर कांग्रेस पार्षद दल के नेता व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी के नेतृत्व में कई पार्षदों ने उनका स्वागत किया।
इसके बाद स्टेशन के पास एक होटल में स्वागत समारोह में हिस्सा लेने के बाद नखास कोहना, खुल्दाबाद होते हुए हिम्मतगंज पहुंचे। जहां बाबा मुनौव्वर शाह की मजार पर चादर चढ़ाई। यहां से सुलेमसराय होते हुए ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। वहां हुई सभा में पंकज ने नोटबंदी को देश की अर्थव्यवस्था पर सबसे बड़ी चोट बताया। केंद्र सरकार पर गरीबों की जेब और बचत पर डाका डालने का आरोप लगाया। इस दौरान कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू, जिलाध्यक्ष अनि द्विवेदी, शहर अध्यक्ष नफीस अनवर, प्रदेश प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, फुजैल हाशमी, तसलीम उद्दीन, जावेद उर्फी, मानिक चंद्र पटेल, जितेंद्र तिवारी, विनय दुबे, माधवी सिंह, अजमल राजू समेत तमाम लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने सोमवार को जीरो रोड स्थित पार्टी कार्यालय में तैयारी समिति की बैठक ली। उन्होंने फूलपुर लोकसभा क्षेत्र के ब्लाक, वार्ड अध्यक्षों से बूथ कमेटियों के बारे में जानकारी ली।