फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Nagar Nigam: Disturbances in construction work, fine imposed on two institutions

Prayagraj Nagra Nigam : निर्माण कार्य में गड़बड़ी, दो संस्थाओं पर लगाया अर्थदंड

Thu, 02 May 2024 05:19 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 02 May 2024 05:19 PM IST
सार

नगर आयुक्त ने सोमवार को कीडगंज उच्च प्राथमिक विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पकड़ी थी। इस पर मुख्य अभियंता ने निर्माण एजेंसी जाह्नवी कंस्ट्रक्शन से दो दिनों में जवाब तलब किया था। साथ ही संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर 10 लाख रुपये का अर्थदंड लगाने का आदेश दिया था।

विज्ञापन
Prayagraj Nagar Nigam: Disturbances in construction work, fine imposed on two institutions
अर्थदंड। - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

सड़क सुधार तथा इंटरलॉकिंग के निर्माण में भी अनियमितता सामने आई है। नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग ने निरीक्षण के दौरान खामियां पकड़ीं। इस पर नगर आयुक्त ने एक सप्ताह में खामियां दूर करने के साथ निर्माण एजेंसियों के खिलाफ अर्थदंड लगाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन


नगर आयुक्त ने सोमवार को कीडगंज उच्च प्राथमिक विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्यों में गड़बड़ी पकड़ी थी। इस पर मुख्य अभियंता ने निर्माण एजेंसी जाह्नवी कंस्ट्रक्शन से दो दिनों में जवाब तलब किया था। साथ ही संतोषजनक जवाब नहीं दिए जाने पर 10 लाख रुपये का अर्थदंड लगाने का आदेश दिया था।
विज्ञापन


इसी क्रम में नगर आयुक्त ने अलोपीबाग में निरीक्षण के दौरान सड़क निर्माण में गड़बड़ी पकड़ी थी। गंदी सतह पर लेईंग का काम कराया जा रहा था। कई अन्य तरह की भी गड़बड़ी पाई गई। इस पर नगर आयुक्त ने एक सप्ताह में खामियों को दूर करने के साथ निर्माण एजेंसी मेसर्स महावीर कंस्ट्रक्शन पर 50 हजार रुपये का अर्थदंड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने बक्शी खुर्द में नाली निर्माण तथा इंटरलॉकिंग के काम भी गड़बड़ी थी। नगर आयुक्त ने यहां भी एक सप्ताह में खामियाें को दूर करने के निर्देश दिए। साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर दो लाख रुपये का अर्थदंड लगाने का निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed