{"_id":"62055093eed1b75c275acae9","slug":"prayagraj-muslim-women-protest-over-hijab-controversy","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज : हिजाब विवाद को लेकर मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज : हिजाब विवाद को लेकर मुस्लिम महिलाओं का प्रदर्शन
Thu, 10 Feb 2022 11:21 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 10 Feb 2022 11:21 PM IST
सार
दोपहर में करीब ढाई बजे अटाला चौराहे केपास मुस्लिम महिलाएं एकत्रित होने लगीं। इनमें कई छात्राएं भी शामिल थीं। सभी ने हिजाब पहन रखा था। वह हाथों में तख्तियां भी लिए हुई थीं जिनमें हिजाब की खिलाफत करने वालों के विरोध में नारे लिखे हुए थे। इसके बाद महिलाओं ने सड़क किनारे बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
प्रयागराज : हिजाब के समर्थन में अटाला में प्रदर्शन करतीं मुस्लिम महिलाएं।
- फोटो : प्रयागराज।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में हिजाब को लेकर चल रहे विवाद को लेकर शहर में भी प्रदर्शन हुआ। खुल्दाबाद के अटाला चौराहे के पास जुटी मुस्लिम महिलाओं ने विरोध प्रदर्शन किया। हाथों में नारे लिखी तख्तियां लिए महिलाओं ने ‘हिजाब पहनना हमारा हक’ और ‘नहीं सहेंगे ज्यादती’ जैसे नारे भी लगाए। मौके पर पुलिस के साथ ही प्रशानिक अफसर भी पहुंचे जिन्हें ज्ञापन दिया गया। इस दौरान करीब दो घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा।
विज्ञापन
दोपहर में करीब ढाई बजे अटाला चौराहे केपास मुस्लिम महिलाएं एकत्रित होने लगीं। इनमें कई छात्राएं भी शामिल थीं। सभी ने हिजाब पहन रखा था। वह हाथों में तख्तियां भी लिए हुई थीं जिनमें हिजाब की खिलाफत करने वालों के विरोध में नारे लिखे हुए थे। इसके बाद महिलाओं ने सड़क किनारे बैठकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों में शामिल सारा का कहना था कि कर्नाटक में जिस तरह से हिजाब पहने हुए कॉलेज जाने वाली बहन के साथ बर्ताव किया गया, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए बदनुमा दाग है।
विज्ञापन
यह घटना बताती है कि कुछ लोग समाज में सिर्फ नफरत फैलाना चाहते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म को लेकर हिंदू-मुस्लिम को बांटने की कोशिश की जा रही है, जिसे कभी कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। इसी तरह अन्य महिलाओं ने भी अपनी बातें रखीं। उन्होंने कहा कि देश का संविधान हर व्यक्ति को धार्मिक स्वतंत्रता का अधिकार देता है। तो आखिर यह कौन लोग हैं जो खुद को संविधान से भी ऊपर समझ बैठे हैं। उधर प्रदर्शन के समर्थन में मुस्लिम समुदाय के कई पुरुष सदस्य भी जुट गए और नारेबाजी करने लगे। प्रदर्शन की जानकारी पर पुलिस पहुंच गई और फिर बड़ी संख्या में फोर्स भी बुला ली गई।
विज्ञापन
महिला थाना समेत आसपास के थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी पर पुलिस अफसरों के साथ ही सिटी मजिस्ट्रेट भी आ गए और निषेधाज्ञा लागू होने का हवाला देकर महिलाओं से प्रदर्शन खत्म करने की अपील की। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। करीब 4.30 बजे प्रदर्शन खत्म होने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली। इंस्पेक्टर खुल्दाबाद अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि अटाला चौराहे पर महिलाओं ने हिजाब विवाद को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान किसी तरह की अप्रित स्थिति नहीं बनी।