फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Murder of a woman sleeping in the premises of the house by slitting her throat

प्रयागराज: घर के अहाते में सो रही महिला की गला रेतकर हत्या

Thu, 29 Jul 2021 07:47 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 29 Jul 2021 07:47 PM IST
सार

  •  अवैध संबंध में की गई हत्या, दो नामजद

विज्ञापन
Prayagraj: Murder of a woman sleeping in the premises of the house by slitting her throat
Murder

विस्तार

क्षेत्र के चैनपुरवा लालतारा गांव में घर के अहाते में बने छप्पर में सो रही कुसुम देवी (30) की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वह खून से लथपथ पड़ी थी। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है। पुलिस प्रारंभिक जांच पड़ताल के बाद अवैध संबंध में हत्या की आशंका जता रही है।

विज्ञापन


कुसुम का पति रमेश कुमार सिंह चेन्नई में रहकर प्राइवेट नौकरी करता है। वह यहां तीन बच्चों व सास-ससुर के साथ रहती थी। उसके दो बच्चे मायके में थे और कुछ दिनों पहले सास-ससुर भी बाहर चले गए थे। इस दौरान वह छह वर्षीय बेटे के साथ घर में थी। रात में वह अहाते में स्थित छप्पर में सो रही थी। भोर में तीन बजे के करीब उसके चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी नींद से जगे। वह भागकर मौके पर पहुंचे तो कुसुम खून से लथपथ पड़ी थी।

विज्ञापन


उसका गला रेता गया था, जिससे मौके पर काफी खून बिखरा हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन अस्पताल ले जाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर सुबह सास-ससुर व अन्य परिजन भी आ गए। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, परिजनों ने तहरीर देकर बताया है कि मृतका का गांव के ही आलोक व एक अन्य से मिलना-जुलना था। आशंका है कि उन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रोजाना था मिलना-जुलना

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मृतका ने स्वयं सहायता समूह से कर्ज लिया था। कर्ज दिलाने में आरोपी दोनों युवकों ने उसकी मदद की थी। इसी दौरान वह उसके करीब आ गए और फिर रोजाना उनका मिलना-जुलना होने लगा। पुलिस अफसरों का कहना है कि फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या की वजह क्या रही। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed