फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Murder Accused Says Mom and dad loved elder brother more that is why they killed him

UP: मम्मी-पापा बड़े भैया को ज्यादा करते थे प्यार... इसलिए मार डाला; छोटे भाई ने रॉड से किए ताबड़तोड़ वार

Sun, 25 Feb 2024 11:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 25 Feb 2024 11:16 AM IST
सार

प्रयागराज से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां छोटे भाई ने बड़े को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार डाला। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को हत्या की चौंकाने वाली वजह बताई है।

विज्ञापन
Prayagraj Murder Accused Says Mom and dad loved elder brother more that is why they killed him
Prayagraj Murder - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रयागराज जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कैंट थाना इलाके के अशोकनगर में छोटे भाई ने रॉड से सिर पर प्रहार कर बड़े भाई की हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस की पूछताछ में उसने चौंकाने वाली बात बताई। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, कैंट के अशोक नगर में एलएलबी के छात्र शिवम मिश्रा (25) की घर में चेहरे पर लोहे की रॉड से वारकर हत्या कर दी गई। आरोप उसके छोटे भाई सत्यम पर है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया है कि मम्मी-पापा बड़े भाई को ज्यादा प्यार करते थे, इसलिए उसने मार डाला।
विज्ञापन


हेस्टिंग्स रोड अशोक नगर में रहने वाले संदीप मिश्रा प्राइवेट नौकरी करते हैं। उनका संयुक्त परिवार है। भाई परिवार समेत भूतल पर, जबकि वह प्रथम तल पर रहते हैं। उनके दो बटों में शिवम बड़ा था, जबकि सत्यम छोटा है। शिवम कर्नलगंज स्थित सोम लॉ कॉलेज से एलएलबी अंतिम वर्ष का छात्र था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चचेरे भाई सुधांशु मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह चाची किचन में थी और चाचा अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान भीतर कमरे में सो रहे शिवम पर सत्यम ने रॉड से हमला कर दिया। आवाज सुनकर परिवार के लोग पहुंचे तो देखा कि शिवम खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था और बगल में खून से सनी रॉड पड़ी थी। 

शिवम को निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सत्यम को हिरासत में ले लिया। कैंट थाना प्रभारी सुनील कनौजिया ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

 

‘पागल बोलता था, कहता था जेल में डाल दूंगा’
आरोपी सत्यम के चेहरे पर वारदात के बाद किसी तरह के पश्चाताप के भाव नहीं थे। भाई की मौत का भी कोई गम नहीं दिखा। पूछने पर कहा कि वह मुझे पागल बोलता था। कहता था वकील बनने के बाद वह उसे जेल भेजवा देगा। मम्मी-पापा भी उसकी ही बात मानते थे। मैं कुछ कहता था तो सुनते ही नहीं थे। मैं क्या करता?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed