फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Municipal Corporation: Councilors roared against increased water tax, picketed at Municipal Commissioner's office

प्रयागराज नगर निगम: बढ़े वाटर टैक्स के खिलाफ गरजे पार्षद,  नगर आयुक्त कार्यालय पर दिया धरना 

Tue, 03 Aug 2021 11:26 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 03 Aug 2021 11:26 PM IST
सार

  • वाहन पार्किंग समाप्त करने, नए स्लैब रेट निर्धारण सहित अन्य मुद्दों पर दिया ज्ञापन

विज्ञापन
Prayagraj Municipal Corporation: Councilors roared against increased water tax, picketed at Municipal Commissioner's office
नगर निगम में मंगलवार को विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन करते पार्षद। - फोटो : prayagraj

विस्तार

बढ़े वाटर टैक्स के खिलाफ मंगलवार को पार्षदों ने दलीय सीमाएं भूलकर नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर करीब तीन घंटे धरना दिया। इस दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने जलकर में वृद्धि को नियम विरुद्ध बताया। सिविल लाइंस में सड़क किनारे सर्विस लेन पर पार्किंग ठेका निरस्त करने, जलकल का नया स्लैब रेट निर्धारित करने के साथ अन्य मुद्दों पर जनहित में निर्णय लेने की मांग की गई। नगर आयुक्त रवि रंजन को ज्ञापन देकर नई दरों के निर्धारण तक वाटर टैक्स वसूली रद करने का अनुरोध किया गया।

विज्ञापन


पार्षद, पूर्व पार्षद संघर्ष समिति के बैनर तले जुटे पार्षदों ने सभा में कहा कि नगर निगम और जलकल विभाग में भ्रष्टाचार दूर किया जाए। जिन व्यावसायिक भवनों में नल कनेक्शन नहीं हैं, उन्हें कर से रियायत दी जाए। इन्ही भवनों पर गृहकर की दरों को पांच से घटाकर दो गुना किया जाए। 
विज्ञापन


नगर आयुक्त रवि रंजन को दस सूत्री ज्ञापन देते समय संयोजक पूर्व पार्षद शिवसेवक सिंह ने कहा कि नगर निगम की चंद्रशेखर आजाद लाइब्रेरी की उपेक्षा बंद कर पांडुलिपियों का रखरखाव कराया जाए। उन्होंने मामले में न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। 11 से दो बजे तक धरना स्थल पर पार्षदों, पूर्व पार्षदों ने जोरदार नारेबाजी कर माहौल गरम कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध जताने के लिए धरना स्थल पर पूर्व कार्यकारिणी अध्यक्ष रतन दीक्षित, वरिष्ठ पार्षद कमलेश सिंह, आनंद घिल्डियाल,अशोक सिंह, जफर खान, अनीश अहमद, आजम, रंजन कुमार, अल्पना निषाद, अकीलुर्रहमान, अमरजीत यादव, अमित सिंह बबलू, दिनेश गुप्ता छेदी, अशोक कुमार, अनुराधा समेत बड़ी संख्या में पार्षद, पूर्व पार्षद मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed