{"_id":"6a118b0554401eb5960b08a0","slug":"prayagraj-mukundpur-bus-service-stopped-without-notice-affecting-education-and-business-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : बिना सूचना बंद हुई प्रयागराज-मुकुंदपुर बस सेवा, पढ़ाई व व्यापार पर असर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : बिना सूचना बंद हुई प्रयागराज-मुकुंदपुर बस सेवा, पढ़ाई व व्यापार पर असर
Sat, 23 May 2026 04:39 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 23 May 2026 04:39 PM IST
सार
मुकुंदपुर, होलागढ़ और सोरांव के रास्ते प्रयागराज को जोड़ने वाली उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की एकमात्र बस सेवा का संचालन अचानक बंद होने से लोगों में नाराजगी है।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज
- फोटो : एएनआई
विस्तार
मुकुंदपुर, होलागढ़ और सोरांव के रास्ते प्रयागराज को जोड़ने वाली उत्तर प्रदेश परिवहन निगम (यूपीएसआरटीसी) की एकमात्र बस सेवा का संचालन अचानक बंद होने से लोगों में नाराजगी है। ऐसे में प्रयागराज आने वाले छात्र और व्यापारियों को काफी परेशानी होती है।
विज्ञापन
एक दशक से संचालित यह बस सेवा के ठप होने से ग्रामीणों को डग्गामार गाड़ियों पर ही निर्भर होना पड़ रहा है। बस सुबह सात बजे मुकुंदपुर से शहर के लिए रवाना होती थी और सुबह 9:30 बजे प्रयागराज बस अड्डा पहुंचती थी। वहीं, वापसी में भी यह बस शाम पांच बजे प्रयागराज बस अड्डे से रवाना होकर शाम सात से 7:30 बजे तक मुकुंदपुर पहुंच जाती थी।
विज्ञापन
बस से मुकुंदपुर, न्यायीपुर, होलागढ़, नेवादा और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में छात्र प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, कोचिंग और उच्च शिक्षा के लिए प्रयागराज आते हैं। बस सेवा बंद होने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके अलावा शहर में रोजगार और व्यापार करने वाले लोगों का खर्च भी बढ़ गया है।
विज्ञापन
बस काफी पुरानी थी, इसलिए यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए उसे हटा दिया गया है। जल्द ही दो नई बसें आने वाली है। - क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह