फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Members will seal on Saturday in the name of District Panchayat President

प्रयागराज : जिला पंचायत अध्यक्ष के नाम पर सदस्य आज लगाएंगे मुहर

Sat, 03 Jul 2021 01:54 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Jul 2021 01:54 AM IST
सार

  • भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच दिन में 11 से तीन बजे के बीच होगा मतदान

विज्ञापन
Prayagraj: Members will seal on Saturday in the name of District Panchayat President
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए बनाया गया बूथ। - फोटो : prayagraj

विस्तार

जिले की पंचायत को आज नया मुखिया मिल जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए शनिवार को दिन में 11 से तीन बजे के बीच मतदान होगा। मतदान के तत्काल बाद मतगणना शुरू होगी। मतदान और मतगणना की पूरी प्रक्रिया जिला पंचायत भवन में पूरी की जाएगी। देर शाम तक परिणाम आने की भी उम्मीद है। चुनाव की तैयारियों को देर रात अंतिम रूप दिया जाता रहा।

विज्ञापन


पिछले 20 वर्षों से अध्यक्ष की कुर्सी पर सांसद केशरी देवी पटेल और रेखा सिंह काबिज रही,ं लेकिन इस बार दोनों ही नेता चुनाव नहीं लड़ रहे। हालांकि रेखा सिंह इस बार भी जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हैं और मतदान में हिस्सा लेंगी। इस कुर्सी के लिए भाजपा समर्थित डॉ. वीके सिंह और सपा की मालती यादव के बीच सीधा मुकाबला है।
विज्ञापन


सपा की ओर से चुनाव में गड़बड़ी की लगातार आशंका व्यक्त की जा रही है। इसलिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। जिला पंचायत भवन में चुनाव की देर रात तक तैयारी चलती रहती। राज्य निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक अनिल कुमार ने भी पंचायत भवन का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। डीएम संजय कुमार खत्री एवं एसएसपी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने भी अफसरों संग बैठक तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मतदान स्थल तथा आसपास के क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Prayagraj: Members will seal on Saturday in the name of District Panchayat President
prayagraj news : जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए की गई बैरीकेडिंग। - फोटो : prayagraj

लगाए गए सीसीटीवी कैमरे, होगी वीडियोग्राफी
मतदान की हर गतिविधि पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।  पंचायत भवन परिसर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में भी सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।  मतदान में हिस्सा लेने वाले हर सदस्य की  वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसलिए मतदान के दिन परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में चार वीडियोग्राफर मौजूद रहेंगे।

मोबाइल, असलहा ले जाना प्रतिबंधित
सदस्य मतदान के दौरान पंचायत भवन परिसर में मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व एमपी सिंह ने शनिवार को आदेश जारी किया कि मतदान एवं मतगणना के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णत: प्रतिबंधित रहेगा। सदस्य शस्त्र तथा तंबाकू, गुटका, सिगरेट के अलावा अन्य मादक पदार्थ भी नहीं ले जा सकेंगे।

Prayagraj: Members will seal on Saturday in the name of District Panchayat President
prayagraj news : जिला पंचायत कार्यालय। - फोटो : prayagraj
आयोग के प्रेक्षक अनिल कुमार ने संभाली कमान
डीएम, एसएसपी के साथ बैठक कर जानी तैयारी, जिला पंचायत भवन का किया निरीक्षण
प्रयागराज। जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से प्रेक्षक नियुक्त अपर आयुक्त खाद्य अनिल कुमार शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने डीएम, एसएसपी समेत अन्य अफसरों से वार्ता कर चुनाव की तैयारियों को परखा। जिला पंचायत भवन का निरीक्षण भी किया। मतदान एवं मतगणना की पूरी प्रक्रिया पंचायत भवन में ही पूरी की जाएगी।

अध्यक्ष पद के लिए भाजपा और सपा समर्थित उम्मीदवारों के बीच सीधी लड़ाई है। दोनों ही पक्षों की ओर से जिला पंचायत सदस्यों पर दबाव बनाए जाने एवं उत्पीड़न के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। इससे चुनाव को लेकर तनाव की स्थिति है। प्रेक्षक ने इन बिंदुओं को ध्यान में रखकर सुरक्षा इंतजामों का भी जायजा लिया। सपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को प्रेक्षक से मुलाकात कर चुनाव में गड़बड़ी की आशंका जताई। सपा कार्यकर्ताओं का कहना था कि प्रशासन और पुलिस की ओर से सदस्यों को धमकाया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष योगेश चंद्र यादव ने 16 सूत्रीय ज्ञापन भी सौंपा। इस दौरान महानगर अध्यक्ष इफ्तेखार हुसैन, एमएलसी डॉ.मान सिंह, पूर्व सांसद नागेेंद्र पटेल, दान बहादुर मधुर समेत अनेक नेता मौजूद रहे।

जिसके नाम की निकलेगी पर्ची, उसकी होगी हार
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए वरीयता के आधार पर मत डाले जाने का प्रावधान है। चूंकि यहां दो ही प्रत्याशी मैदान में हैं। ऐसे में प्रथम वरीयता वाले मतों के आधार पर ही फैसला हो जाएगा। चुनाव में जीत के लिए कुल पड़े वैध मतों के 50 प्रतिशत से एक अधिक वोट की जरूरत होगी। जिले में कुल 84 जिला पंचायत सदस्य हैं। यदि सभी सदस्य मतदान में हिस्सा लेते हैं और उनका मत वैध होता है तो जीत के लिए 43 वोट की आवश्यकता होगी। यदि दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले तो दोनों प्रत्याशियों के नाम की पर्ची निकाली जाएगी। जिसके नाम की पर्ची निकलेगी वह प्रत्याशी चुनाव हार जाएगा। यानी, जिसके नाम की पर्ची नहीं निकलेगी उसे विजेता घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed