{"_id":"5e90c1918ebc3e78c10f1e94","slug":"prayagraj-medical-college-passes-in-trial-corona-investigation-started","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj: ट्रायल में मेडिकल कॉलेज पास, शुरू हुई कोरोना की जांच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj: ट्रायल में मेडिकल कॉलेज पास, शुरू हुई कोरोना की जांच
Sat, 11 Apr 2020 12:27 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sat, 11 Apr 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
corona lab in mln medical college prayagraj
- फोटो : prayagraj
मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के माइक्त्रसेबॉयोलॉजी विभाग में कोरोना की जांच के लिए बनी लैब तीन दिनों बाद आखिरकार ट्रायल में पास हो गई। ट्रायल रिपोर्ट को मिलान के लिए केजीएमयू लखनऊ भेजा गया था।
विज्ञापन
दोनों जगहों की रिपोर्ट मिलने के बाद इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने जांच करने के लिए मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की लैब पर अपनी मुहर लगा दी। आईसीएमआर की अनुमति मिलने के बाद यहां सामान्य तौर पर कोरोना की जांच शुरू की गई थी। पहले दिन पांच नमूनों को लिया गया था। उसकी जांच रिपोर्ट भी आ गई।
विज्ञापन
जांच शुरू होने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने राहत की सांस ली और चिकित्सकों ने एक-दूसरे को बधाइयां भी दीं। कॉलेज प्रशासन इस विषम परिस्थिति में जांच शुरू होने को एक उपलब्धि के तौर पर देख रहा है।
विज्ञापन
चार दिन पहले डीएम भानुचंद्र गोस्वामी ने लैब का उद्घाटन किया था। इसके बाद से ही यहां केजीएमयू में जांच हुए नमूनों को लेकर ट्रायल किया जा रहा था। इस दौरान कई तकनीकी दिक्कतें आईं तो माइक्त्रसेबायोलॉजी विभाग की टीम को एक दिन की ट्रेनिंग पर केजीएमयू लखनऊ भी जाना पड़ा। इसके बाद ट्रायल को पास करने में सफलता मिली।
निश्चित तौर पर यह हमारी बड़ी उपलब्धि है। यहां पर जांच शुरू होने से प्रयागराज के साथ कौशांबी, फतेहपुर, प्रतापगढ़, चित्रकूट सहित आसपास के जिलों के मरीजों की कोरोना की जांच आसानी से हो सकेगी। अब जांच भी बड़ी संख्या में हो सकेगीा। एकेडेमिक डेवलपमेंट भी होगा। नए छात्रों को सीखने का मौका मिलेगा। फिलहाल जरूरत को देखते हुए लैब को 24 घंटे जांच करने के लिए खोला गया है। चिकित्सकों के साथ लैब तकनीशियन की तीन शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। जांच करने वालों को क्वारंटीन में रहने की व्यवस्था की गई है। यहां पर एक साथ 50 नमूनों की जांच हो सकेगी। - डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य, मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज