{"_id":"6390ac429c830a711c38f521","slug":"prayagraj-medical-college-number-one-in-the-entire-state-for-the-second-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी : दूसरी बार पूरे प्रदेश में प्रयागराज मेडिकल कालेज नंबर वन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं में अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी : दूसरी बार पूरे प्रदेश में प्रयागराज मेडिकल कालेज नंबर वन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं में अव्वल
Wed, 07 Dec 2022 08:37 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 07 Dec 2022 08:37 PM IST
सार
प्रदेश सरकार की सर्वे टीम ने मेडिकल कॉलेजों की मंथली ओपीडी, मंथली आईपीडी, नंबर सिजीरियन ऑपरेशन, मंथली सर्जरी व जो मरीज खुद अस्पताल से चले गए, इन बिंदुओं के आधार पर नंबर दिया है।
विज्ञापन
prayagraj news : Covid hospital
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज लगातार दूसरी बार पूरे प्रदेश में अपनी बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अव्वल आया है। प्रदेश सरकार की टीम ने सितंबर और अक्तूबर के कार्यों का आंकलन करके यह परिणाम घोषित किया है। इससे पहले भी प्रदेश सरकार की टीम ने प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों के आठ माह के कार्यों का आंकलन किया था। इस सर्वे में भी प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज ने बाजी मारी थी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की सर्वे टीम ने मेडिकल कॉलेजों की मंथली ओपीडी, मंथली आईपीडी, नंबर सिजीरियन ऑपरेशन, मंथली सर्जरी व जो मरीज खुद अस्पताल से चले गए, इन बिंदुओं के आधार पर नंबर दिया है। प्रयागराज के बाद दूसरे नंबर पर गोरखपुर, तीसरे पर कानपुर, चौथे पर मेरठ, पांचवे नंबर पर आगरा व छठे नंबर पर झांसी का मेडिकल कॉलेज है। मेडिकल कॉलेज की इस उपलब्धि पर प्राचार्य डॉक्टर एसपी सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
एमएलएन की उपलब्धि
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ने मंथली ओपीडी 98382, मंथली आईपीडी 9536, नंबर सिजीरियन ऑपरेशन 217, मंथली सर्जरी 2238 व अस्पताल से जाने वाले मरीज 92 हैं।
किस मेडिकल कॉलेज को कितने अंक
कालेज का नाम अंक
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज प्रयागराज 47
बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर 47
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज कानपुर 46
एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज मेरठ 45
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा 39
एमएलबी मेडिकल कॉलेज झांसी 37
डॉक्टर, पैरामेडिकल स्टॉफ, लैब टेक्निशियन व अन्य कर्मचारियों की मेहनत का नतीजा है जो प्रयागराज मेडिकल कॉलेज को लगातार दूसरी बार यह उपलब्धि हासिल हुई है। मैं इसके लिए मेडिकल कॉलेज की टीम को बधाई देता हूं। - डॉ. एसपी सिंह, प्राचार्य, मोती लाल नेहरू मेडिकल कालेज, प्रयागराज।
विज्ञापन