फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Many SDMs changed their work areas, Digvijay Singh became SDM Handia.

Prayagraj : कई एसडीएम के कार्यक्षेत्र बदले, दिग्विजय सिंह बने एसडीएम हंडिया

Mon, 08 Jul 2024 01:39 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 08 Jul 2024 01:39 PM IST
सार

जिलाधिकारी के निर्देश पर जनपद के कई उपजिलाधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। एसडीएम हंडिया प्रेम नारायण को एसीएम द्वितीय, एसडीएम (न्यायिक) एवं एसीएम द्वितीय दशरथ कुमार को एसडीएम मेजा, एसडीएम बारा दिग्विजय सिंह को एसडीएम हंडिया के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन
Prayagraj: Many SDMs changed their work areas, Digvijay Singh became SDM Handia.
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

जिले में कई एसडीएम के कार्य क्षेत्र बदल दिए गए हैं। डीएम के आदेश पर एडीएम सिटी मदन कुमार ने तैनाती संबंधी निर्देश जारी कर दिए हैं। एसडीएम हंडिया प्रेम नारायण को एसीएम द्वितीय, एसडीएम (न्यायिक) एवं एसीएम द्वितीय दशरथ कुमार को एसडीएम मेजा, एसडीएम बारा दिग्विजय सिंह को एसडीएम हंडिया के पद पर भेजा गया है।

विज्ञापन


एसडीएम मेजा जयजीत कौर को एसडीएम बारा और एसडीएम कोरांव अविनाश सिंह यादव को एसीएम प्रथम के पदीय दायित्वों के साथ एसडीएम (न्यायिक) सोरांव की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


एसीएम प्रथम/एसडीएम (न्यायिक) बारा आकांक्षा सिंह को एसडीएम कोरांव, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय जूही प्रसाद को एसडीएम (न्यायिक) करछना, डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय प्रेरणा गौतम को एसडीएम (न्यायिक) बारा और एससीएम चतुर्थ/एसडीएम (न्यायिक) सोरांव नीलम उपाध्याय को एसीएम चतुर्थ/एसडीएम (न्यायिक) हंडिया के पद पर स्थानांतरित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसडीएम करछना और एसडीएम (न्यायिक) करछना का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं जागृति अवस्थी से एसडीएम (न्यायिक) करछना का अतिरिक्त प्रभार हटा लिया गया है। वह पूर्व की भांति एसडीएम करछना के दायित्वों का निर्वहन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed