फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: Man and his friend killed in road accident for their wedding in Band baja, DJ book

प्रयागराज : अपनी शादी के लिए बैंडबाजा, डीजे बुक करने गए युवक व उसके दोस्त की सड़क हादसे में मौत

Fri, 17 Dec 2021 05:48 PM IST
विनोद सिंह न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज
न्यूज नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 17 Dec 2021 05:48 PM IST
सार

तीनों युवक एक ही बाइक में देर रात अपने घर जा रहे थे। नैनी के मलहरा ओवर ब्रिज में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज की रेलिंग से टकरा गई।

विज्ञापन
Prayagraj: Man and his friend killed in road accident for their wedding in Band baja, DJ book
prayagraj news : accident in prayagraj - फोटो : prayagraj

विस्तार

अपनी शादी के लिए बैंडबुक करने गए युवक वह उसके दोस्त की बृहस्पतिवार देर रात नैनी में सड़क हादसे में मौत हो गई। दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


तीनों युवक एक ही बाइक में देर रात अपने घर जा रहे थे। नैनी के मलहरा ओवर ब्रिज में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर ओवर ब्रिज की रेलिंग से टकरा गई। जानकारी के अनुसार घुरपुर थाना के खटंगिया गांव निवासी अनूप कुमार उर्फ छोटू पुत्र जगदीश कुमार की 24 फरवरी को शादी तय थी। उसकी शादी नैनी चाका गांव निवासी राजेन्द्र भारतीय की पुत्री के साथ होनी थी।

विज्ञापन

तीन लोग थे बाइक पर, ओवरब्रिज पर हादसा
बृहस्पतिवार को वह गांव के ही अमित उर्फ नवी भारतीय (25) पुत्र रमेशचंद व अपने साले संदीप भारतीय (20) पुत्र राजेंद्र कुमार और दोस्त अनुज के साथ नैनी में अपनी शादी के लिए बैंडबुक करने आया था। देर रात तीनों एक ही बाइक से नैनी से वापस घर की ओर लौट रहे थे। जैसे ही वह मलहरा ओवर ब्रिज के पर पहुंचे थे की तभी सामने से एक कार आ गई। कार से बचने के चक्कर मे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई।

घायल की हालत नाजुक
दुर्घटना में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को इलाज के लिए एसआरएन अस्पताल ले गई। यहां पर चिकित्सकों ने अमित और अनुज को मृत घोषित कर दिया। जानकारी पाकर परिजन भी रोते बिलखते हुए अस्पताल पहुंच गए। वहीं घायल संदीप भारतीय को परिजन इलाज के लिए कर्मा हेल्थ सेंटर में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार अमित जेसीबी चालक है। उसके एक पुत्र और एक पुत्री है। वही मृतक अनुज प्लम्बर का काम करता था। एक साथ हुई दो मौत से गांव में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed