फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Magh Mela: Preparations are in full swing for the Maghi Purnima bath

Prayagraj Magh Mela : माघी पूर्णिमा स्नान के लिए तैयारी तेज, घाटों पर हो रहा काम

Fri, 30 Jan 2026 04:14 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 30 Jan 2026 04:14 PM IST
सार

माघ मेले के पांचवें और अंतिम स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घाटों पर तैयारी तेज हो गई है। रविवार को स्नान पर्व है इसलिए घाटों पर बालू भरी बोरियां के अलावा पुआल डालने का काम किया जा रहा है।

विज्ञापन
Prayagraj Magh Mela: Preparations are in full swing for the Maghi Purnima bath
माघी पूर्णिमा के लिए तेजी से हो रही संगम के घाटों की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले के पांचवें और अंतिम स्नान पर्व माघी पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 24 घाटों पर तैयारी तेज हो गई है। रविवार को स्नान पर्व है इसलिए घाटों पर बालू भरी बोरियां के अलावा पुआल डालने का काम किया जा रहा है। आश्रय स्थलों के साथ क्षेत्र में सफाई पर जोर है।

विज्ञापन


माघी पूर्णिमा की तैयारी में लगे प्रशासन ने बदली रणनीति के तहत रविवार से मंगलवार तक क्षेत्र से घरों के लिए निकलने वाले कल्पवासियों और साधु-संतों को दिक्कत न हो, इसलिए उन्हें शिविर तक वाहन ले जाने की अनुमति दी जा रही है। मेला पुलिस ने निर्धारित वापसी मार्गों पर सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।मेलाधिकारी ऋषिराज ने मातहतों को निर्देश दिया है कि माघी पूर्णिमा रविवार को है इसलिए स्थानीय लोगों का दबाव भी रहेगा। ऐसा माना जा रहा स्नानार्थियों की अनुमानित संख्या 60 लाख से पार हो जाएगी।
विज्ञापन


आने वालों के साथ जाने वाली भीड़ का दबाव होगा इसलिए निर्धारित मार्गों पर नजर रखी जाए। मेला क्षेत्र समेत नैनी, झूंसी और फाफामऊ समेत करीब 24 से अधिक घाटों पर चेंजिंग रूम, लाइट के साथ सुरक्षा कर्मियों की तैनाती पूर्व की भांति ही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

मेला के हर सेक्टर में मजिस्ट्रेट तैनात
माघ मेले के अंतिम स्नान पर्व पर भी व्यवस्था दृष्टिकोण से हर सेक्टर में एसडीएम स्तर के अधिकारी की तैनाती की गई है। सभी घाटों के साथ भीड़ वाले स्थलों पर निगरानी करेंगे। रेलवे और बस अड्डों पर भी अधिकारियों की तैनाती कर जिला पुलिस के सहयोग से चौराहों पर यातायात सुचारू रखने की तैयारी की गई है।

90 एंबुलेंस तैनात, घाटों पर डॉक्टरों की मोबाइल यूनिट भी
स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया है। शौचालयों की साफ-सफाई के साथ ही कीटनाशक का छिड़काव और फॉगिंग की जा रही है। क्षेत्र में पूर्व स्नान पर्वों की तरह 90 एंबुलेंस तैनात की गई हैं। घाटों पर डॉक्टरों की मोबाइल यूनिट भी रहेगी।

माघी पूर्णिमा स्नान सकुशल संपन्न कराने की तैयारी लगभग पूरी है। श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर जोर है। -ऋषिराज, मेलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed