फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Magh Mela: Paramilitary guard along with police in Magh Mela, blockade at every nook and corner

Prayagraj Magh Mela : मेले में पुलिस संग पैरामिलिट्री का पहरा, कमांड सेंटर से हो रही लाइव निगरानी

Mon, 15 Jan 2024 02:55 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 15 Jan 2024 02:55 PM IST
सार

माघ मेले में पुलिस व होमगार्ड के करीब 3500 जवानों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त पैरामिलिट्री को भी तैनात किया गया है। इनमें आरएएफ के जवान भी शामिल हैं। मेला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस व पीएसी जबकि संगम क्षेत्र में आरएएफ के जवानों को मुस्तैद किया गया है।

विज्ञापन
Prayagraj Magh Mela: Paramilitary guard along with police in Magh Mela, blockade at every nook and corner
संगम तट पर तैनात फोर्स। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले के पहले स्नान पर्व मकर संक्रांति को लेकर मेला क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। संगम क्षेत्र में पुलिस संग पैरामिलिट्री का पहरा लगा दिया गया है और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर चप्पे-चप्पे पर नाकेबंदी की गई है। संगम क्षेत्र में पुलिस, पीएसी व पैरामिलिट्री का द्विस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। जवानों को रविवार से ही मुस्तैद भी कर दिया गया है।

विज्ञापन


माघ मेले में पुलिस व होमगार्ड के करीब 3500 जवानों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त पैरामिलिट्री को भी तैनात किया गया है। इनमें आरएएफ के जवान भी शामिल हैं। मेला क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर पुलिस व पीएसी जबकि संगम क्षेत्र में आरएएफ के जवानों को मुस्तैद किया गया है। इसके अलावा आतंकवादी निरोधक दस्ते की दो टीमें भी तैनात की गई हैं। मकर संक्रांति से एक दिन पहले रविवार शाम को एटीएस के जवानों ने मेला पुलिस के साथ पूरे क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एंटी सबाटोज टीमों ने भी संवेदनशील स्थलों पर जाकर गहनता से चेकिंग की।

विज्ञापन

Prayagraj Magh Mela: Paramilitary guard along with police in Magh Mela, blockade at every nook and corner
माघ मेले में सेना के घुड़सवार। - फोटो : अमर उजाला।

कमांड सेंटर से लाइव निगरानी

मेला क्षेत्र में कुल 125 सीसीटीवी कैमरा इंस्टाल किए गए हैं। इनमें से 52 आउटडोर बॉक्स सर्विलांस कैमरा जबकि 73 आउटडोर पीटीजेड सर्विलांस कैमरे हैं। पीटीजेड कैमरों की खासियत यह है कि इन्हें रिमोट से या ऑटोमेटिक प्रोग्रामिंग के जरिए आवश्यक्तानुसार पैन (मोड़ा), टिल्ट( झुकाया) जा सकता है। इसके अलावा इनके जरिए किसी भी व्यू को जूम(बेहद करीब) से भी देखा जा सकता है। यह सभी कैमरे आईट्रिपलसी(इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर) से जुड़े हुए हैं। जिनसे मिलने वाली फीड के जरिए पूरे संगम क्षेत्र की लाइव निगरानी की जा रही है।

Prayagraj Magh Mela: Paramilitary guard along with police in Magh Mela, blockade at every nook and corner
मकर संक्रांति पर रविवार को संगम तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

पीएएस से सीधे कमांड

इसके अलावा मेला क्षेत्र में जगह-जगह पीएएस (पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम) भी लगवाए गए हैं। यह सभी भी कमांड सेंटर से कनेक्टेड हैं। पुलिस अफसरों ने बताया कि सर्विलांस कैमरों से मिलने वाली लाइव फीड के जरिए किसी भी निश्चित स्थान पर यातायात, भीड़ प्रबंधन या कोई अन्य समस्या की दशा में कमांड सेंटर में मौजूद अफसर उक्त स्थान के आसपास ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को तुरंत कार्रवाई के लिए निर्देशित कर सकता है।

मेले में फोर्स की तैनाती
पुलिस- 2500
होमगार्ड- 1000
एटीएस- दो टीमें
पीएसी- 8 कंपनी
आरएएफ- दो कंपनी
एडिशनल एसपी- पांच
सीओ- 12
इंस्पेक्टर- 25

पहले स्नान पर्व के लिए संगम क्षेत्र में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पहले ही डायवर्जन व पार्किंग प्लान जारी कर दिया गया है। - डॉ. राजीव नारायण मिश्र, डीआईजी/एसएसपी माघ मेला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed