Prayagraj Magh Mela 2021 पांटून पुलों के लिए शुरू हुआ काम,ले आउट तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम की रेती पर माघ मेला बसाने के लिए काम शुरू कर दिया गया है। चार सेक्टर में मेले का ले आउट तैयार होने के साथ ही भूमि समतलीकरण का काम तेज कर दिया गया। इसी के साथ अब गंगा पर पांटून पुलों के निर्माण की प्रक्रिया भी आरंभ हो जाएगी। जल्द ही सेक्टरवाइज सड़कों और गाटा मार्गों पर भी काम शुरू होने की उम्मीद है।
पिछले वर्ष की तुलना में इस बार माघ मेले का आकार 30 प्रतिशत घटाने के शासन केनिर्णय पर अमल करते हुए क्षेत्रफल कम कर दिया गया है। 538 हेक्टेयर में मेला बसाया जाएगा। इसके लिए कोविड-19 की गाइड लाइन का पालन करते हुए संक्रमण रोकने के पुख्ता इंतजाम भी किए जा रहे हैं, ताकि महीने भर संगम तट पर जप, तप, ध्यान के दौरान संतों-भक्तों और कल्पवासियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इसी के साथ माघ मेले का लेआउट तैयार कर लिया गया है।
चार सेक्टर में मेला दूर-दूर बसाया जाएगा। इसके लिए पांच पांटूनपुलों के निर्माण के लिए निविदा कराने की तैयारी है। फिलहाल संगम की रेती पर भूमि समतलीकरण का काम तेज कर दिया गया है। समय कम होने की वजह से तय अवधि में मेला बसाना इस बार अफसरों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इस बार मेले में सिर्फ साधु-संतों और कल्पवासियों को ही बसाया जाएगा। अरसा बाद यह पहला मौका है जब अरैल में माघ मेला के शिविर नहीं लगाए जाएंगे। खाक, चौक, आचार्यबाड़ा और दंडीबाड़ा के अलावा प्रयागवाल तीर्थपुरोहितों को गंगा पार झूंसी क्षेत्र में भूमि आवंटित की जाएगी।