फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   prayagraj magh mela 2021: Jai removed from Mahavir Pantoon bridge, hours of work boycott

prayagraj magh mela 2021 : महावीर पांटून पुल से जेई को हटाया,घंटों कार्य बहिष्कार

Mon, 28 Dec 2020 12:24 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Dec 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
prayagraj magh mela 2021: Jai removed from Mahavir Pantoon bridge, hours of work boycott
prayagraj news : magh mela prayagraj - फोटो : अमर उजाला
माघ मेला में रविवार को पांटून पुल निर्माण से जेई स्टोर मुन्ना कुमार को हटाने के विरोध में पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियरों ने कार्य बहिष्कार कर हड़ताल पर जाने का एलान कर दिया। इससे स्थिति असहज हो गई। जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे अधीक्षण अभियंता एके द्विवेदी और एक्सईएन ने जूनियर इंजीनियरों को समझा बुझाकर माहौल शांत कराया। जेई-ठेकेदारों की अनबन दूर कराकर फिर से काम चालू करा दिया गया है।
विज्ञापन


जूनियर इंजीनियरों का आरोप है कि पुल निर्माण कार्य करा रहे ठेकेदार बिल अधिक बनाने का दबाव बना रहे हैं। ठेकेदार चाह रहे हैं कि पुल के निर्माण के लिए कागज पर दलदल भूमि दिखाई जाए और उनका बिल अधिक बढ़ाकर उन्हें दिया जाए। लेकिन, महावीर पांटून पुल पर तैनात जेई स्टोर मुन्ना कुमार ने जब इसका विरोध किया तब ठेकेदार ने उच्चाधिकारियों से शिकायत कर उन्हें हटवा दिया। इसकी जानकारी हुई तो जूनियर इंजीनियर डिप्लोमा संघ के बैनर तले कामकाज ठप कर हड़ताल शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान हुई सभा में अफसरों पर ठेकेदारों के इशारे पर काम करने का आरोप लगाया गया। जूनियर इंजीनियरों ने बताया कि ठेकेदार के दबाव की वजह से महावीर मार्ग पर पांटून पुल के निर्माण का कार्य पांच दिन से बंद है। जेई मुन्ना कुमार ने बताया कि महावीर मार्ग पर बनाए जा रहे पांटून पुल नंबर एक का बिल बनाने को लेकर ठेकेदार की ओर से दबाव बनाया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
  • जेई को हटाया नहीं गया है। काम धीमा होने की वजह से महावीर मार्ग के पांटून पुल के जेई मुन्ना कुमार को काली पुल पर किया गया है। जबकि, काली पर तैनात जेई को महावीर पर भेजा गया है। दोनों पक्षों में सुलह होने के बाद काम आरंभ करा दिया गया है। एके द्विवेदी, अधीक्षण अभियंता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed