{"_id":"6005bd47176c50517b4c6002","slug":"prayagraj-magh-mela-2021-82-vendor-mallahs-found-corona-infected-at-magh-mela","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj Magh Mela 2021 : माघ मेले में 82 वेंडर-मल्लाह मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj Magh Mela 2021 : माघ मेले में 82 वेंडर-मल्लाह मिले कोरोना संक्रमित
Mon, 18 Jan 2021 10:24 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:24 PM IST
विज्ञापन
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संगम की रेती पर बसे माघ मेले में 82 वेंडर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इन संक्रमितों में संगम पर नौकायन करने वाले कुछ मल्लाह भी शामिल हैं। सभी को कालिंदीपुरम स्थित कोविड-19 लेवल -1 अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। हालांकि अब तक कुल 1800 लोगों के एंटीजन टेस्ट में बाहर से आए संतों और कल्पवासियों की रिपोर्ट निगेटिव पाई गई है।
माघ मेले के दूसरे सबसे बड़े स्नान पौष पूर्णिमा से कल्पवास आरंभ हो जाएगा। इससे पहले भीड़ बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण रोकने के लिए व्यापक रणनीति बनाई जा रही है। सेक्टरवाइज कोविड-19 सेंटरों के अलावा मोबाइल टीमें दिन भर संतों-कल्पवासियों का टेस्ट कराने के लिए पसीना बहा रही हैं। सोमवार को मोबाइल टीमों के अलावा हर सेक्टर में खुले कोविड-जांच केंद्रों पर 1300 संतों-कल्पवासियों का टेस्ट किया गया।
विज्ञापन
माघ मेले के दूसरे सबसे बड़े स्नान पौष पूर्णिमा से कल्पवास आरंभ हो जाएगा। इससे पहले भीड़ बढ़ने के साथ ही कोरोना संक्रमण रोकने के लिए व्यापक रणनीति बनाई जा रही है। सेक्टरवाइज कोविड-19 सेंटरों के अलावा मोबाइल टीमें दिन भर संतों-कल्पवासियों का टेस्ट कराने के लिए पसीना बहा रही हैं। सोमवार को मोबाइल टीमों के अलावा हर सेक्टर में खुले कोविड-जांच केंद्रों पर 1300 संतों-कल्पवासियों का टेस्ट किया गया।
विज्ञापन
magh mela
- फोटो : prayagraj
आंकड़े के मुताबिक महीने भर के भीतर अब तक कुल 18000 लोगों का एंटीजन टेस्ट कराया गया है। इसमें 82 लोगों की एंटीजन जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। इसमें मेला क्षेत्र में काम करने वाले वेंडर और मल्लाह संक्रमित पाए गए हैं। सभी संक्रमितों को कालिंदीपुरम के लेवल-1 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा माघ मेले में शिविर लगाने वाली संस्थाओं के माध्यम से प्रदेश भर के कल्पवासियों का जिलेवार विवरण तैयार किया जा रहा है।
prayagraj news
- फोटो : prayagraj
अब तक 13,943 कल्पवासियों की सूची पोर्टल पर अपलोड की गई है। इस सूची में शामिल कल्पासियों की जानकारी संबंधित जिलों के प्रशासन को भेजी जा रही है, ताकि उनका वहीं एंटीजन टेस्ट कराया जा सके। इसके लिए प्रयागराज मेला प्राधिकरण में सूचीबद्ध सांस्कृतिक, धार्मिक संस्थाओं और प्रयागवाल सभा के तीर्थपुरोहितों की मदद ली जा रही है।
- माघ मेला में अब तक कराई गई एंटीजन जांच में 82 संक्रमित पाए गए हैं। इनमें वेंडर और मल्लाह हैं। अब तक हुई जांच में कल्पवासियों या संतों में संक्रमण नहीं पाया गया है। जांच की दरें लगातार बढ़ाई जा रही हैं। पहले जहां प्रतिदिन 600 से 800 लोगों की जांच हो रही थी, वहीं अब 12 सौ से 1300 लोगों की जांच कराई जा रही है। -डॉ. ऋषि सहाय, नोडल अफसर कोविड-19 माघ मेला।