फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj magh mela 2020 preparation

माघ मेले में उठेगा संस्कृति पर चोट पहुंचाने का मुद्दा

Fri, 06 Dec 2019 06:24 PM IST
Prayagraj Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Dec 2019 06:24 PM IST
विज्ञापन
Prayagraj magh mela 2020 preparation
magh mela
त्रिवेणी मठ-मंदिर बचाओ समिति व भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने साझा आंदोलन का लिया निर्णय
विज्ञापन


प्रयागराज। संगम क्षेत्र में सनातन संस्कृति की अस्मिता पर चोट पहुंचाने का मुद्दा माघ मेले में उठाया जाएगा। त्रिवेणी मठ-मंदिर बचाओ समिति व भारतीय किसान यूनियन (भानू) ने मिलकर इस मुद्दे को मेले के दौरान उठाने का निर्णय किया है। त्रिवेणी मठ-मंदिर बचाओ समिति व भारतीय किसान यूनियन (भानू) के अध्यक्ष फूलचंद्र दुबे ने बृहस्पतिवार को इस मसले को एकजुट होकर लड़ने का एलान किया।


संगम क्षेत्र में सेना की ओर से अतिक्रमण हटाने के नाम पर पुरोहितों के तख्त और उपासना स्थलों को हटाने के मुद्दे पर विरोध शुरू हो गया है। संघर्ष समिति के अध्यक्ष फूलचंद ने बताया कि अगले माह से शुरू हो रहे माघ मेला में किसान यूनियन की महापंचायत में सांस्कृतिक गरिमा को ठेस पहुंचाने का मुद्दा पुरजोर तरीके से उठाया जाएगा। इस मसले पर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, रक्षामंत्री से मिलने के लिए समिति का एक प्रतिनिधिमंडल भी दिल्ली भेजा जाएगा। साथ ही सभी मठ, मंदिर, प्रयागवाल तख्त, नाविक व नाई समाज को संगम क्षेत्र में अस्थाई व स्थाई रूप में अन्य संस्थाओं की तरह भूमि लीज पर आवंटित कराने के लिए संघर्ष किया जाएगा। ताकि इस समस्या का हमेशा के लिए समाधान किया जा सके ।
विज्ञापन



यूनियन के मंडल अध्यक्ष डॉ वीके सिंह ने संघर्ष समिति के साथ आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। इस आंदोलन का स्वामी विश्वेश्ववरानंद सरस्वती, स्वामी ओमानंद सरस्वती, स्वामी रामेश्वर प्रपन्नाचार्य, स्वामी बृज भूषण दास, स्वामी राम जी दास, स्वामी घनश्याम दास, जगद्गुरु अच्युत प्रपन्नाचार्य, महंत राधा माधव दास, महंत राम तीरथ दास, राजेंद्र पालीवाल,अजय पांडेय, राजेश तिवारी,श्याम सूरत पांडेय,  संतोष भारद्वाज, दिनकर पांडेय, वीरेंद्र तिवारी, अनुज तिवारी ने समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed