{"_id":"6a9e8472d812c5118609b0cb","slug":"prayagraj-magh-mela-2-800-buses-to-ply-on-the-roads-no-inconvenience-for-those-heading-to-the-sangam-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयागराज माघ मेला : सड़कों पर दौड़ेंगी 2800 बसें, संगम जाने वालों को नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयागराज माघ मेला : सड़कों पर दौड़ेंगी 2800 बसें, संगम जाने वालों को नहीं होगी परेशानी
Mon, 07 Sep 2026 03:01 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Mon, 07 Sep 2026 03:01 PM IST
सार
माघ मेला 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने अपनी तैयारियां अभी से तेज कर दी हैं। इस बार बसों के बेड़े में इजाफा किया गया है। माघ मेला 2026 के मुकाबले इस बार 300 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा, जिससे कुल बसों की संख्या बढ़कर 2800 हो जाएगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
माघ मेला 2027 को लेकर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने अपनी तैयारियां अभी से तेज कर दी हैं। इस बार बसों के बेड़े में इजाफा किया गया है। माघ मेला 2026 के मुकाबले इस बार 300 अतिरिक्त बसों का संचालन होगा, जिससे कुल बसों की संख्या बढ़कर 2800 हो जाएगी।
विज्ञापन
15 जनवरी से 6 मार्च 2027 तक आयोजित होने वाले इस पारंपरिक मेले के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रयागराज रीजन ने पुख्ता रणनीति तैयार की है। मेला अवधि के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को नियंत्रित करने और उन्हें संगम क्षेत्र के नजदीक तक सुगमता से पहुंचाने के लिए नेहरू पार्क के पास, झूंसी और नैनी के लेप्रोसी चौराहे पर अस्थायी बस स्टेशन बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
इसके साथ ही विद्या वाहिनी मैदान से भी बसों का संचालन सुचारु रूप से जारी रहेगा। यात्रियों की सुविधा और सुगम यातायात प्रबंधन को ध्यान में रखते हुए इस बार बेला कछार में अस्थायी बस स्टेशन का निर्माण नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
मेला क्षेत्र के प्रमुख मार्गों पर बसों की लगातार आवाजाही सुनिश्चित की जाएगी ताकि किसी भी वक्त यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। -रविंद्र कुमार सिंह, क्षेत्रीय प्रबंधक, यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन