फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj Magh: Golden Boy arrives at Magh Mela, reviving the tradition of living statues

Prayagraj Magh : माघ मेले में पहुंचे गोल्डेन बॉय, जीवंत कर रहे लिविंग स्टेच्यू की परंपरा

Fri, 02 Jan 2026 08:37 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 08:37 PM IST
सार

Prayagraj Magh Mela Golden Boy :माघ मेले की आध्यात्मिक-सांस्कृतिक छटा के बीच एक ऐसा दृश्य भी उभरता है, जो अनायास ही राहगीरों को ठिठकने पर मजबूर कर देता है। भानु ठाकुर, जिन्हें लोग प्यार से “गोल्डेन बॉय” कहते हैं, इस विराट मेले में अपनी अद्भुत कला के साथ उपस्थित हैं।

विज्ञापन
Prayagraj Magh: Golden Boy arrives at Magh Mela, reviving the tradition of living statues
माघ मेले में गोल्डेन बॉय के साथ सेल्फी लेतीं युवतियां। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

माघ मेले की आध्यात्मिक-सांस्कृतिक छटा के बीच एक ऐसा दृश्य भी उभरता है, जो अनायास ही राहगीरों को ठिठकने पर मजबूर कर देता है। भानु ठाकुर, जिन्हें लोग प्यार से “गोल्डेन ब्वॉय” कहते हैं, इस विराट मेले में अपनी अद्भुत कला के साथ उपस्थित हैं। मुरादाबाद के रहने वाले भानु ठाकुर मानव-प्रतिमा (लिविंग स्टेच्यू) की परंपरा को जीवंत करते हुए ऐसी साधना में लीन दिखाई देते हैं, मानो समय स्वयं उनके सामने ठहर गया हो। एक ही मुद्रा में पूरे एक घंटे तक स्थिर खड़े रहना, यह केवल शारीरिक संतुलन नहीं, बल्कि मन, प्राण और संकल्प की अनुशासित साधना का प्रमाण है।

विज्ञापन


सुनहरी रंगत से सजी उनकी देह, निश्चल दृष्टि और शांति से भरा भाव, ये सब मिलकर दर्शकों के मन में विस्मय और आनंद का संचार करते हैं। मेले की भीड़ में जहां कदम-कदम पर चहल-पहल है, वहीं भानु की स्थिरता एक मौन संवाद रचती है, जो थके चेहरों पर मुस्कान बिखेर देती है और बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पल भर के लिए कल्पना-लोक में ले जाती है।
विज्ञापन

माघ मेला की सांस्कृतिक परंपरा में ऐसे कलाकार रंग भरते हैं, जो मनोरंजन के साथ-साथ साधना, अनुशासन और सौंदर्यबोध का संदेश भी देते हैं। भानु ठाकुर की यह प्रस्तुति न सिर्फ देखने योग्य है, बल्कि यह बताती है कि कला जब तपस्या से जुड़ती है, तो वह भीड़ के बीच भी शांति और स्थिरता का दीप जला देती है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed