फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Prayagraj: lynching of a young man who went to meet his girlfriend, sensational incident in Mauaima, dead body found in a drain in a semi-naked hall

प्रयागराज: प्रेमिका से मिलने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, मऊआइमा में सनसनीखेज वारदात, अर्धनग्न हाल में नाले में पड़ा मिला शव 

Wed, 25 Aug 2021 12:41 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क
अमर उजाला नेटवर्क Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 25 Aug 2021 12:41 AM IST
सार

इरफान पुत्र महबूब अहमद सोरांव के सरायलीला धर्मपुर उर्फ बरचनपुर बड़गांव का रहने वाला था। वह शादी समारोह में सजावट का काम करता था। सोमवार दोपहर दो बजे के करीब वह कुछ सामान खरीदने के लिए पांच हजार रुपये लेकर बाइक से मऊआइमा बाजार के लिए घर से निकला। इसके बाद वापस नहीं आया। रात 10 बजे तक नहीं लौटने पर घरवालों ने तलाश शुरू की। रात भर तलाश करने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन खोजबीन में जुटे ही थे कि दोपहर में उसकी बाइक लावारिस हाल में अल्लीपुर गांव में पड़े होने की सूचना मिली। शक होने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर जानकारी दी तो पुलिस भी खोजबीन में जुट गई।

विज्ञापन
Prayagraj: lynching of a young man who went to meet his girlfriend, sensational incident in Mauaima, dead body found in a drain in a semi-naked hall
इरफान। (फाइल फोटो) - फोटो : prayagraj

विस्तार

मऊआइमा। थाना क्षेत्र के अल्लीपुर गांव में प्रेमिका से मिलने गए मो. इरफान (18) की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारों ने शव नाले में फेंक दिया। युवक की बाइक लावारिस हाल में मिलने पर शक हुआ तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। खोजबीन के क्रम में शव अर्धनग्न हाल में नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने गांव के ही एक युवक को नामजद करते हुए पांच-छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस देर रात तक हत्यारोपियों की तलाश में जुटी रही। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के कारण गांव में फोर्स तैनात कर दी गई है।  

विज्ञापन


इरफान पुत्र महबूब अहमद सोरांव के सरायलीला धर्मपुर उर्फ बरचनपुर बड़गांव का रहने वाला था। वह शादी समारोह में सजावट का काम करता था। सोमवार दोपहर दो बजे के करीब वह कुछ सामान खरीदने के लिए पांच हजार रुपये लेकर बाइक से मऊआइमा बाजार के लिए घर से निकला। इसके बाद वापस नहीं आया। रात 10 बजे तक नहीं लौटने पर घरवालों ने तलाश शुरू की। रात भर तलाश करने के बावजूद उसका कुछ पता नहीं चला। परिजन खोजबीन में जुटे ही थे कि दोपहर में उसकी बाइक लावारिस हाल में अल्लीपुर गांव में पड़े होने की सूचना मिली। शक होने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर जानकारी दी तो पुलिस भी खोजबीन में जुट गई।
विज्ञापन


पुलिस गांव में पहुंची तो बाइक खेत में लगे ट्यूबवेल के पास लावारिस हाल में पड़ी मिली, जिसमें चाबी भी लगी हुई थी। खोजबीन करते हुए पुलिस आगे बढ़ी तो गांव के बाहर नाले में युवक का खून से लथपथ शव मिला। शरीर पर सिर्फ टीशर्ट व अंडरवियर था। यह देख परिजन बिलखने लगे। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई अबरार की ओर से अल्लीपुर गांव निवासी सोनेलाल पटेल को नामजद करते हुए पांच-छह अन्य के खिलाफ तहरीर दी गई है। प्रभारी एसपी गंगापार कुलदीप सिंंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्यूबवेल के पास बने कमरे में देखे गए थे दोनों

इरफान के परिजनों की ओर से दी गई तहरीर में हत्या की वजह नहीं बताई गई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि इरफान का अल्लीपुर गांव निवासी गैर समुदाय की युवती से मिलना जुलना था। इसी क्रम में वह सोमवार को भी उससे मिलने पहुंचा था। जिस ट्यूबवेल के पास इरफान की बाइक मिली, उसके बगल में बने कमरे में ही इरफान व युवती मिले थे। इसी दौरान कुछ लोगों की नजर उन पर पड़ गई, जिन्होंने उसे खदेड़ लिया। युवक जान बचाने के लिए खेत की ओर भागा लेकिन उसे दबोच लिया गया और फिर लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव नाले में फेंक दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मृतक के शरीर पर दर्जनों जख्म के निशान मिले हैं। लाठी-डंडों से हुए ताबड़तोड़ हमले में उसके चेहरे व नाक से काफी खून भी बहा था। देर होने के कारण शव का पोस्टमार्टम बुधवार को कराया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed