{"_id":"680010d9456791981e0c0ec8","slug":"prayagraj-lost-its-position-khajuraho-udaipur-express-is-number-one-in-earning-allahabad-news-c-3-1-ald1024-602428-2025-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: प्रयागराज से छिनी कुर्सी, खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस कमाई में नंबर वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: प्रयागराज से छिनी कुर्सी, खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस कमाई में नंबर वन
विज्ञापन
प्रयागराज जंक्शन से नई दिल्ली जाने वाली प्रयागराज एक्सप्रेस की नंबर एक की कुर्सी खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस ने छीन ली है। उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) की प्रयागराज एक्सप्रेस को पीछे छोड़ते हुए झांसी मंडल से संचालित खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस कमाई के मामले में नंबर वन बन गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में इस ट्रेन ने 40.36 करोड़ की कमाई की है। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में इसकी कमाई 37.98 करोड़ रुपये हुई थी।
वहीं, प्रयागराज एक्सप्रेस ने एक अप्रैल 2024 से 31 मार्च 25 तक 39.49 करोड़ की कमाई की। जबकि वित्तीय वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 42.25 करोड़ रुपये था। जबकि 2025 के शुरुआत में महाकुंभ का आयोजन हुआ। फिर भी ट्रेन की आय में बढ़ोतरी नहीं हुई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
विज्ञापन
टॉप टेन से बाहर हुई कानपुर शताब्दी, जम्मू मेल की हुई इंट्री
- कमाई के लिहाज से बीते कुछ वर्ष से टॉप टेन में रहने वाली कानपुर-नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस भी इस बार बाहर हो गई। कमाई में ट्रेन एनसीआर जोन में 11वें नंबर पर रही। वहीं, पिछले वर्ष जुलाई में शुरू हुई सूबेदारगंज-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा जाने वाली जम्मू मेल मात्र नौ माह में ही टॉप टेन में शामिल हो गई। 208 ट्रिप में ही इस ट्रेन ने 26.38 करोड़ रुपये की कमाई की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
बागेश्वर धाम की वजह खजुराहो-उदयपुर का बढ़ा क्रेज
0 मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम की वजह से खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस का क्रेज लगातार बढ़ता रहा है। दरअसल खजुराहो स्टेशन पर उतरने के बाद एक घंटे से भी कम समय में लोग बागेश्वर धाम पहुंच जाते हैं। इस वजह से भी यह ट्रेन लोगों की पसंदीदा बनी है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
वित्तीय वर्ष 24-25 में कमाई के लिहाज से उत्तर मध्य रेलवे की टाॅप टेन ट्रेनें
19665 खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस : 40.36 करोड़
12417 प्रयागराज-नई दिल्ली, प्रयागराज एक्सप्रेस : 39.49 करोड़
14116 प्रयागराज-डॉ.अंबेडकर नगर : 39.35 करोड़
12447 मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन यूपी संपर्क क्रांति: 34.35 करोड़
12294 प्रयागराज-लोकमान्य तिलक दुरंतो एक्स. : 34.16 करोड़
12451 कानपुर-नई दिल्ली श्रमशक्ति एक्स. : 29.36 करोड़
12275 प्रयागराज-नई दिल्ली, हमसफर एक्स. : 29.30 करोड़
12403 प्रयागराज-लालगढ़, जयपुर एक्सप्रेस : 27.39 करोड़
20433 सूबेदारगंज-श्रीमाता वैष्णो देवी कटड़ा : 26.38 करोड़
12547 आगरा कैंट-साबरमती एक्सप्रेस : 25.38 करोड़
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
प्रयागराज एक्सप्रेस के मुकाबले एनसीआर जोन की खजुराहो-उदयपुर एक्सप्रेस की आय वित्तीय वर्ष 2024-25 में ज्यादा हुई। वित्तीय वर्ष 24-25 में दोनों ही ट्रेनें एक भी दिन निरस्त नहीं हुईं। -शशिकांत त्रिपाठी, सीपीआरओ, एनसीआर।